भारत ने पाक को चटाई धूल, 16 साल बाद जीता सोना
इंचियोन। 
भारत की पुरूष हॉकी टीम ने गुरूवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर 17वें एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीत लिया। 
india beat pakistan by 4-2 in asian games hockey finalभारत ने इस जीत के साथ ही जहां रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है वहीं एशियन गेम्स हॉकी फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-2 से हराकर 16 साल से स्वर्ण के इंतजार को खत्म कर पाकिस्तान से 32 साल पुराना बदला भी चुका लिया। 
भारत ने पाकिस्तान पर पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर जीत हासिल की। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। भारत ने तीसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता है।
शियोनाक हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला गोल पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान सीनियर ने तीसरे मिनट में किया। यह एक उम्दा फील्ड गोल था।
इसके बाद बराबरी का गोल करने के लिए भारत को अगले 24 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उसके लिए बराबरी का गोल कोथाजीत सिंह ने 27वे मिनट में किया।
इससे पहले, मेजबान कोरिया ने मलेशिया को 3-2 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top