आंगनवाड़ी केन्द्र बनेगें विकास का केन्द्र - अशोक गोयल
बाड़मेर। 
जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषाहार वितरण, टीकाकरण, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, सन्दर्भ सेवाऐं आदि बेहतर सुविधाओं के चलते आंगनवाडियाॅ विकास का केन्द्र भी बनेगी। यह बात सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिणधरी पर आयोजित मदरर्स डे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम अधिकारी अशोक गोयल ने कही।
कार्यक्रम का आयोजन केयर इण्डिया,डीएफपी, केयर्न इण्डिया के संयुक्त तत्वाधान में महिला एवं बाल विकास तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया।
खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पी.आर. राठी ने प्रसव के दौरान होने वाली समस्याओं के कारण एवं निदान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए आंगनवाडी कार्यकत्र्ताओं के जिज्ञासाओं का निराकरण किया।
शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. अर्जुन विश्नोई ने टीकाकरण पर जानकारी प्रदान करने के साथ साथ शिशुवती महिलाओं द्वारा स्तनपान के महत्त्व एवं आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा की जन्म से छः माह तक शिशु को केवल स्तनपान ही करवाया जाए जो सभी शारिरीक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ साथ प्रतिरोधक क्षमता को भी बढाता है।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी खण्ड सिणधरी के धर्माराम चैधरी ने आंगनवाडी केन्द्र द्वारा लाभार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा की आंगनवाडी के लाभार्थी किशोरी बालिकाओं के अतिरिक्त छः वर्ष तक के बालक बालिका, गर्भवती महिलाऐं एवं धात्री महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य के सुविधाऐं गुरुवार को आंगनवाडी केन्द्रों पर आवश्यक रुप से उपलब्ध रहती है।
केयर इण्डिया के परियोजना अधिकारी संजय कुमार ठाकर ने बताया की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में सिणधरी क्षेत्र की आशा सहयोगिनी, प्रसाविकाओ एवं कार्यकत्र्ताओं ने अपनी भागीदारी निभाई। इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जानकारी में से प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय के अधिकारी नरेन्द्र तनसुखानी, पुरुष पर्यवेक्षक लालचन्द सोनी, महिला पर्यवेक्षक रेखा वर्मा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन केयर इण्डिया की परियोजना अधिकारी जयश्री सोनी द्वारा किया गया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top