भाजपा-संघ के सर्वे में एनडीए को बहुमत नहीं!
नई दिल्ली। 
तमाम एग्जिट पोल भले ही दावा कर रहे हो कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बन रही है, लेकिन स्वयं भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का अपना सर्वे कुछ और कहानी कह रहा है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए बहुमत से करीब 31 सीट दूर रह सकता है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट पर प्रकाशित इस सर्वे के मुताबिक, भाजपा को कुल 226 सीटें मिल सकती हैं। वहीं उसके सहयोगी दलों का आंकड़ा 33 पर सिमट कर रह जाएगा। इस तरह एनडीए को कुल 259 सीटें ही मिल पाएंगी। हालांकि संघ ने ऐसा कोई एग्जिट पोल कराने से इनकार किया है।
स्पष्ट है, सरकार बनाने के लिए मोदी को कुछ और दलों को अपने साथ मिलाना होगा। मालूम हो, मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मोदी ने संघ प्रमुख से मुलाकात की थी। उसके बाद से ही भाजपा कह रही है कि सभी दलों के लिए उसके दरवाजे खुले हैं।
बहरहाल, भाजपा और संघ के सर्वे के मुताबिक भाजपा को यूपी में 45, बिहार में 18, गुजरात में 21, मप्र में 22 और राजस्थान में 21 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात के साथ ही मप्र और गुजरात में भाजपा ने सभी सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया था।
सहयोगी दलों में शिवसेना को सबसे अधिक 10-12 सीटें हासिल हो सकती हैं। वहीं टीपीडी को 08 सीटों से संतोष करना होगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top