Sonia, Rahul Gandhi to Attend Narendra Modi`s Swearing-Inमोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे सोनिया और राहुल
नई दिल्ली। 
सोमवार 26 मई को प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यध सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। भाजपा संसदीय पार्टी द्वारा मोदी को नेता चुने जाने के कुछ घंटों के बाद 20 मई को सोनिया गांधी ने मोदी को बधाई दी थी। सोनिया गांधी यूपीए की चेयरपर्सन की भूमिका भी निभा रही हैं। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे। दस साल सत्ता में रहने के बाद कांग्रेस को इस बार करारी हार का सामना करना पड़ा। 543 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के खाते में मात्र 44 सीटें ही आई।
मोदी के शपथग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित सार्क देशों के सभी प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा सभी राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों को भी न्योता भेजा गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top