Congress`s feedback meeting scheduled on May 30 and 31चुनावों में हार पर दो दिन मंथन करेगी कांग्रेस, भंग होगी कार्यकारिणी
जयपुर। 
लोकसभा चुनाव में अब तक की हुई सबसे बुरी हार का कारण जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 व 31 मई को समीक्षा बैठक लेगी। लोकसभा क्षेत्रवार उम्मीदवार, जिलाध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष से फीडबैक लिया जाएगा। इसमें प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट व प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत मौजूद रहेंगे। बैठक में लोकसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार व पदाधिकारियों को अलग-अलग दिन बुलाया जाएगा। हार के कारण जानने के लिए सभी पदाधिकारियों को गंभीरता से सुना जाएगा।
कांग्रेस इस हार से उबरने के लिए कारण जानेगी, जिससे प्रदेश में पार्टी का जनाधार फिर मजबूत किया जाए। बताया जा रहा है कि बैठक में पायलट व कामत इसके साथ ही पार्टी को फिर से प्रदेश में मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों से सुझाव भी लेंगे। अब तक सोनिया गांधी की ओर से दिल्ली में सभी प्रदेशाध्यक्षों से हार को लेकर चर्चा की जा रही थी। प्रदेशों के बड़े नेता भी उनसे दिल्ली में मिले थे। इसके चलते चुनावी हार के तत्काल बाद होने वाली बैठक देरी से करना कांग्रेसी बता रहे हैं।
कभी भी हो सकती प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी भंग
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग किए जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट नई कार्यकारिणी लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद कभी भी घोषित करने की पहले ही घोषणा कर चुके हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली में सोनिया गांधी को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग करने के लिए पत्र सौंप दिया था। बुधवार को हरियाणा कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग किए जाने के कारण राजस्थान की कार्यकारिणी भंग को लेकर भी कवायद शुरू होना बताई जा रही है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top