शहर में कांग्रेस का प्रचार अभियान शुरू
बाड़मेर।
कांग्रेस के लोकसभा प्रत्‍याशी हरीश चौधरी के पक्ष में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को बाड़मेर शहर में चुनाव प्रचार की कमान संभाली। नगर परिषद सभापति उषा जैन के नेतृत्‍व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्‍यक्ष यज्ञदत्‍त जोशी ने कहा कि कांग्रेस ही देश को स्थिर सरकार दे सकती है। जोशी ने 17 अप्रेल को ‘हाथ’ के निशान पर वोट देने की अपील की। 
वार्ड संख्‍या 23 में कांग्रेस के प्रचार के दौरान रमेश मंगल, चैनसिंह भाटी, मेवाराम सोनी, पूर्व पार्षद धनराम, मुकेश जैन, राजेश गहलोत, जगदीश सारण, प्रकाश आचार्य, मेवाराम गर्ग, किरण मंगल, जगदीश जाखड़, मनोज गुप्‍ता, जगन्‍नाथ राठी, पार्षद मेवाराम भील, लोकेश चौधरी, एडवोकेट सोहनलाल चौधरी, नखताराम मेघवाल, अशोक गोलेच्‍छा, पारसमल छाजेड़ सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजुद रहे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top