जसवंत का प्रचार करने पर भाजपा ने मानवेन्द्र से मांगा इस्तीफा!
पिता जसवंत सिंह का प्रचार करने पर शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। राजस्थान भाजपा ने इस मामले में केन्द्रीय नेतृत्व को शिकायत कर दी है और अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही भाजपा मानवेन्द्र पर कार्रवाई कर सकती है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवेन्द्र को विधायक और पार्टी से इस्तीफा देने को कहा गया है।
बाड़मेर।
पिता जसवंत सिंह का प्रचार करने पर शिव विधायक मानवेन्द्र सिंह भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। राजस्थान भाजपा ने इस मामले में केन्द्रीय नेतृत्व को शिकायत कर दी है और अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही भाजपा मानवेन्द्र पर कार्रवाई कर सकती है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवेन्द्र को विधायक और पार्टी से इस्तीफा देने को कहा गया है।
ये था मामला
शिव से भाजपा विधायक मानवेन्द्र सिंह पिछले दो-तीन दिन से जसवंत सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही वे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी ले रहे थे। इसके तहत मानवेन्द्र ने बाड़मेर, पचपदरा के बाद बुधवार को गुड़ामालानी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जबकि उनके कार्यक्रम की भाजपा को जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि जसवंत सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद मानवेन्द्र ने बीमारी के चलते पार्टी से 1 महीने की छुट्टी ले ली थी।
मानवेन्द्र ने बनाई अपनी टीम
मानवेन्द्र ने पिता के प्रचार के लिए अपनी अलग टीम तैयार की है। उनके प्रचार कार्यक्रमों की रूपरेखा भी उनकी टीम की बनाती है। वहीं भाजपा के जिन कार्यकर्ताओ की बैठक मानवेन्द्र ले रहे हैं उन्हें व्यक्तिगत संपर्क कर बुलाया जा रहा है। मानवेन्द्रसिंह बुधवार को गुड़ामालानी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे दूसरी ओर उनके ही क्षेत्र शिव में जसवंतसिंह की बैठक थी। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। मालूम रहे कि भाजपा ने बाड़मेर लोकसभा सीट से कर्नल सोनाराम को टिकट दिया था। सोनाराम कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 2013 के विधानसभा चुनावों में उन्हें बायतू से हार झेलनी पड़ी थी।
भाजपा के कांटेक्ट मे नहीं
मानवेन्द्रसिंह का सुना है कि अस्वस्थता के कारण विश्राम लिया है। यह भी सुना है कि वे सभाएं कर रहे हैं।भाजपा के कांटेक्ट में नहीं है, न ही इधर आए है।
मेजर पर्बतसिंह, जिलाध्यक्ष,भाजपा
करता हूं विचार विमर्श
गुड़ामालानी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर रहा हूं। इसके आगे कार्यकर्ता ही बताएंगे।
मानवेन्द्रसिंह विधायक शिव
कितनी भूमिका मानवेन्द्र की
जसवंतसिंह के चुनाव में मानवेन्द्रसिंह की बड़ी भूमिका है। वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव से मानवेन्द्र लगातार लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय है। उन्हें कर्नल सोनाराम चौधरी व हरीश चौधरी के सामने चुनाव लड़ने का अनुभव है। 2004 में कर्नल को रिकार्ड 2 लाख 71 हजार 888 मतों से पराजित व 2009 के चुनावों में हरीश चौधरी से वे 119106 वोटों से पराजित हुए। इस बार विधानसभा में उन्होंने शिव क्षेत्र से जीत दर्ज की है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें