PM manmohan singh`s brother join BJPमनमोहन सिंह के भाई भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। 
भारतीय जनता पार्टी की फेहरिस्त में एक नया नाम और जुड़ गया है। अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाई दलजीत सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दलजीत सिंह प्रधानमंत्री के सौतेले भाई हैं। अमृतसर में शुक्रवार को कोहली ने एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता हासिल की है। जनसभा में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। कोहली के भाजपा में शामिल होने पर मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह के भाई भाजपा में शामिल हो गए हैं यह हमारी ताकत को बढ़ाएंगे। मैं उनका भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हूं।

हालांकि दलजीत सिंह कोहली कभी भी कांग्रेस से नहीं जुड़े रहे हैं। दलजीत सिंह पिस्टन के व्यापार में जुड़े है। पीएम मनमोहन सिंह के पिता गुरमुख सिंह कोहली ने तीन शादियां की थीं। मनमोहन उनकी पहली पत्नी से हैं जबकि दलजीत सिंह तीसरी पत्नी से हैं।

पीएमओ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मनमोहन सिंह के भाई के इस कदम की वजह से पीएम का परिवार हैरान है। साथ ही कहा कि "उसके इरादों का तो मालूम नहीं लेकिन वह अपना राजनीतिक करियर तय करने के लिए लिए स्वतंत्र हैं। काफी लंबें समय से मनमोहन सिंह और कोहली संपर्क में नहीं थे।"

भारतीय जनता पार्टी में इससे पहले कई कांग्रेसी नेता भी शामिल हो चुके हैं। उत्तराखंड के कांग्रेसी नेता सतपाल महाराज और यूपी के कांग्रेसी नेता जदगंबिका पाल इनमें प्रमुख हैं। इनके अलावा हरियाणा कांग्रेस के नेता और सांसद रह चुके राव इंद्रजीत सिंह का नाम भी इनमें शामिल हैं। इंद्रजीत सिंह गुड़गांव से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। मध्यप्रदेश के डॉ. भगीरथ प्रसाद का तो कांग्रेस ने नाम ऎलान कर दिया था। उसके बाद कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। गौतम बुद्ध नगर से कांग्रेस नेता रमेश चंद्र तोमर भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top