बूटा सिंह "साइकिल" पर सवार, जालौर से ठोकेंगे ताल
जयपुर/नई दिल्ली। 
पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री बूटा सिंह कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। बूटा सिंह सपा ने राजस्थान के जालौर लोकसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। 
सपा महासचिव राम गोपाल यादव ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। बूटा सिंह ने हाल ही में बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अपनी बेटी के लिए श्री गंगानगर से टिकट मांगा था। 
हांलाकि, बातचीत सफल नहीं हो सकी। बूटा सिंह राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्वकाल में गृह मंत्री थे। उनके गृह मंत्री रहते हुए अयोध्या में जुलाई 1989 में मंदिर का शिलान्यास हुआ था। 
बूटा सिंह 1962 से 2004 तक लोकसभा सदस्य थे। बूटा सिंह केंद्रीय कृषि एवं ग्राम्य विकास, खेल एवं संसदीय कार्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा गृह मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। 
इसके अलावा बूटा सिंह 2004 से 2006 तक बिहार के राज्यपाल रहे हैं। मनमोहन सिंह के साथ बूटा सिंह 2007 से 2010 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी थे। इससे पहले वह 1982 नई दिल्ली के एशियाई खेलों की आयोजन समिति के भी अध्यक्ष थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top