राजस्थान में नाव हादसा, 10 महिलाओं की मौत
देवली। 
राजस्थान के टोंक जिले के बीलसपुर बांध में शुक्रवार को एक नाव पलटने से 10 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 7 अभी लापता हैं।
घटना कासिर-नेगडिया के बीच में हुई है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे करीब 17 महिलाएं नाव में सवार होकर मजदूरी करने के लिए जा रही थी।
इसी दौरान कासिर-नेगडिया के बीच में नाव पलट गई। नाव में सवार करीब 17 महिलाएं और एक युवक बांध मे डूब गया। ग्रामीणों की मदद से अब तक करीब 10 महिलाओं के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।
शेष लोगों को खोजने का प्रयास जारी है। इस घटना की सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई। जिला कलेक्टर के साथ ही कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top