कार्यालय पर ताला, निकाली रैली

कार्यालय पर ताला, निकाली रैली
बाड़मेर। 
टिकट विवाद को लेकर जिले में भाजपा में गुरूवार को विरोध के स्वर मुखर हो गए। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कर्नल सोनाराम चौधरी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करने और जसवंतसिंह को टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा देने की पेशकश बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने की है। 
गुरूवार को सुबह से ही जसवंतसिंह के टिकट को लेकर गहमागहमी रही। जसवंतसिंह के पुत्र व शिव विधायक मानवेन्द्रसिंह के बाड़मेर स्थित निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर बाद नगर मण्डल व ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ताओं सहित जसवंतसिंह के रायकालोनी स्थित लोकसभा चुनाव कार्यालय पहुंचे। 
यहां आयोजित बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप पालीवाल ने कहा कि जसवंत की टिकट काटकर कल भाजपा में शामिल हुए कर्नल सोनाराम को टिकट दिया जा रहा है, कार्यकर्ता इसका विरोध करता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वरूपसिंह राठौड़ ने कहा कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना को ताक में नहीं रख सकती। पार्टी कल तक निर्णय कर उन्हें यहां से उम्मीदवार तय करें वरना परिणाम भुगतने का तैयार रहे।
राजेन्द्रसिंह भींयाड़, रामसिंह बोथिया, मूलाराम भांभू, जिला महामंत्री वीरसिंह भाटी, नगर मण्डल अध्यक्ष कैलाश मेहता, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महावीरसिंह चूली, नगरपरिषद् में प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी, तेजदान चारण, जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह महेचा, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष बलराम प्रजापत, रघुवीरसिंह तामलोर, असरफ अली, बद्री शारदा, रतनलाल बोहरा, रणजीत चौधरी, मोहनलाल कुर्डिया, तगाराम मेघवाल ,पार्षद गंगाविशन अग्रवाल, अम्बालाल अलबेला, अभयसिह राठौड़, बलवंतसिंह, हीराराम बायतु, कुम्भाराम सऊ, सज्जनराज मेहता, छात्र संघ अध्यक्ष छगन मेघवाल, शिव सेना अध्यक्ष बसंत खत्री ने भी विरोध के स्वर मुखर किए। बैठक में रमेशसिंह ईन्दा, हिन्दूसिंह तामलोर, अनवरसिंह जानसिंह की बेरी, सरपंच कोटड़ा ईश्वरसिंह राठौड़, नखतसिंह राठौड़, महेन्द्रसिंह तारातरा, रामदान चारण, श्रवण कुमार सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

समर्थन में भेजे ज्ञापन
भाजपा अजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा मण्डल बायतु अध्यक्ष, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष, आजाद छात्र संगठन के प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा मण्डल शिव अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय सिंधु सभा के जिलाध्यक्ष, शिव सेना के जिला प्रमुख ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित कर बाड़मेर संसदीय सीट से वरिष्ठ भाजपा नेता जसवंतसिंह को उम्मीदवार बनाने की मांग की। 

शिव व गडरारोड में भी विरोध

भाजपा मण्डल शिव के कार्यकर्ताओं ने जसवंतसिंह को लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग करते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व को ज्ञापन प्रेषित किए। मण्डल अध्यक्ष गिरधरसिंह कोटडिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को बैठक की। इसमें जसवंत की टिकट कटने की आशंका के बीच सोनाराम चौधरी को टिकट देने की संभावना पर रोष जताया। पूर्व अध्यक्ष पुरूषोत्तम खत्री, महामंत्री देवीसिंह बलाई, बलराम प्रजापत मौलवी नूर मोहम्मद, हसनखां उपस्थित थे। कोटडिया ने बताया कि गडरारोड में दशरथ मेघवाल व किशन तामलोरिया के नेतृत्व में जसवंत सिंह की टिकट के समर्थन में ज्ञापन भेजे गए। भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अशोक मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को ज्ञापन प्रेषित कर जसवंत सिंह को प्रत्याशी बनाने की मांग की।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top