आप की 7वीं सूची जारी: चित्तौडगढ से डॉ नरेंद्र गुप्ता
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी।
इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पंजाब, महाराष्ट्र और राजस्थान की 26 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
इस तरह पार्टी अब तक 268 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सलमान अली खान, फिरोजबाद से राकेश यादव और बांसगांव से राम निवास पासवान को प्रत्याशी बनाया गया है। बिहार के नवादा से राजेंद्र सिंह, गया से धनंजय पासवान, औरंगाबाद से रागिनी लता सिंह और जमुई से विनोद कुमार दास झाडू के निशान पर किस्मत आजमाएंगे।
पंजाब की आनंदपुर साहिब सीट से हिम्मत सिंह शेरगिल को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि राजस्थान के चित्तौडगढ से डॉ. नरेंद्र गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से पीपल्स मूवमेंट अगेंस्ट न्यूक्लियर एनर्जी के डॉ. एसपी उदयकुमार को टिकट दिया गया है।
उम्मीदवारों की सूची
1. राजेंद्र सिंह- नवादा, बिहार
2. रागिनी लता सिंह- औरंगाबाद, बिहार
3. धनंजय पासवान- गया, बिहार
4. बिनोद कुमार दास- जमुई, बिहार
5. गुलाम कुंडानम- कराकट, बिहार
6. प्रणव प्रकाश- नालंदा, बिहार
7. डॉ केएच आईबोमचा सिंह- इनर मणिपुर, मणिपुर
8. लाल मानजुआला- मिजोरम, मिजोरम
9. रंगराजन वी.- पांडुचेरी, पांडुचेरी
10. हिम्मत सिंह शेरगिल- आनंदपुर साहिब, पंजाब
11. डॉ नरेंद्र गुप्ता- चित्तौडगढ, राजस्थान
12. कौशल राय- सिक्किम, सिक्किम
13. पॉन चंद्रन- कोयम्बटूर, तमिलनाडु
14. केके कुमारस्वामी- इरोड, तमिलनाडु
15. डॉ एसपी उदय कुमार- कन्याकुमारी, तमिलनाडु
16. सादीश कुमार- सलेम, तमिलनाडु
17. एम पुष्परयन- थूथुक्कुडी, तमिलनाडु
18. जे प्रभाकर- चेन्नाई सेंट्रल, तमिलनाडु
19. जसुराज एमपी- तिरूनेवली, तमिलनाडु
20. आर चRवर्ती राजगोपालकृष्णन- तिरूप्पुर, तमिलनाडु
21. कामा बिजोय जमातिया- त्रिपुरा ईस्ट, त्रिपुरा
22. राकेश यादव- फिरोजाबाद, यूपी
23. सलमान अली खान- रामपुर, यूपी
24. रीता सिंह जाटव- शाहजहांपुर, यूपी
25. रामनिवास पासवान- बांसगांव, यूपी
26. नरेश पी राठौड- यवतमाल- वाशिम, महाराष्ट्र
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें