मुंबई में ढही जर्जर इमारत, 6 लोगों की मौत

मुंबई के पूर्वी सांताक्रूज इलाके में 32 साल पुरानी इमारत धराशायी हो गई। इमारत सात मंजिला थी। हादसे में छह लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग जख्मी भी हुए हैं। तीन लोग गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचावकर्मी मलबा हटाने में लगे हुए हैं।

सांताक्रूज पूर्व क्षेत्र के यशवंत नगर में ग्रैंड हयात होटल के समीप स्थित यह सात मंजिला इमारत 32 साल पुरानी थी। हादसा शुक्रवार की दोपहर हुआ। 

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचावकर्मियों की टीम पहुंच गई। बचावकर्मियों ने मौके से चार लोगों को सकुशल बचा लिया। तीन घंटे से लगातार चल रहे राहत कार्य में इमारत के मलबे से छह लोगों का शव निकाला जा चुका है।

दो परिवार कर रहे थे मौत का इंतजार
इस इमारत को खाली कर देना की हिदायत 2006 में ही दे दी गई थी। इमारत में रह रहे कई परिवारों ने कई साल पहले ही इस इमारत से नाता तोड़ दिया था। कई बार के अल्टीमेटम के बाद भी दो परिवारों ने इमारत खाली करने से इनकार कर दिया था।

स्थानीय लोगों के अनुसार एक परिवार पत्रकार का और दूसरा वकील का था। दोनों परिवारों ने मकान खाली करने से इनकार कर दिया था। इस जर्जर इमारत के पास से भी लोग गुजरने से परहेज करते थे। वहीं, ये दो परिवार इस इमारत में अपनी जिंदगी बसर कर रहे थे।

बाल-बाल बचे बच्चे
हादसे के वक्त कुछ स्थानीय बच्चे इमारत के करीब खेल रहे थे। बच्चों ने इमारत को अपनी आंखों से गिरता देखा। हादसे से आसपास के करीब आधा दर्जन मकान और प्रभावित हुए हैं।

लोगों में अफरातफरी मची हुई है। इमारत में रहने वाले परिवारों के बरे में अभी कोई जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है। मलबा हटने के बाद जनहानि का सही आकड़ा पता चल सकेगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top