भाजपा के 21 नाम जारी, जयपुर शहर से रामचरण बोहरा

भाजपा के 21 नाम जारी, बाड़मेर लोकसभा सीट पर नहीं घोषणा 

जयपुर। राजस्थान की लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने 21 नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा की सूची में कई नाम चौंकाने वाले हैं। वर्तमान में पार्टी के सभी चारों सांसद की टिकट बरकरार रखे गए हैं। वहीं बाड़मेर, अजमेर, करौली-धौलपुर और पाली से अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। 

पूर्व निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को पार्टी जयपुर ग्रामीण से डॉ. सीपी जोशी के सामने मैदान में उतारा गया है। वहीं जयपुर शहर से रामचरण बोहरा को चुनाव लड़ाया जाएगा। वहीं सीकर से स्वामी सुमेधानंद को उतारा गया है। बाड़मेर सीट से उम्मीदवार की घोषणा जसवंत सिंह और कर्नल सोनाराम की दावेदारी के बीच फंस गई। 

सीट - उम्मीदवार 
झालावाड़- दुष्यंत सिंह 
कोटा - ओम बिड़ला 
चित्तौड़गढ़-सीपी जोशी 
बीकानेर- अर्जुनराम मेघवाल
जालौर- देवजी पटेल
जयपुर शहर - रामचरण बोहरा
जयपुर ग्रामीण - राज्यवर्धन सिंह राठौड़
चूरू - राहुल कस्वां
भीलवाड़ा - सुभाष बहेडिया 
दौसा - हरीश मीणा
नागौर - छोटू राम चौधरी
सवाई माधोपुर - सुखबीर सिंह जौनापुरिया 
सीकर- स्वामी सुमेधानंद
झुंझुनूं - संतोष अहलावत
जोधपुर - गजेन्द्र सिंह शेखावत
उदयपुर - अर्जुन राम मीणा
बांसवाड़ा - नानाशंकर निनामा
भरतपुर- बहादुर कोली
अलवर- महंत चांदनाथ 
गंगानगर- निहाल चंद मेघवाल
राजसमंद - हरिओम सिंह राठौड़

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top