
लड़की से छेड़छाड़ के बाद देवली में तनाव, लाठीचार्ज
टोंक।
दो समुदायों में आपसी रंजिश के चलते राजस्थान के टोंक जिले का देवली कस्बा मंगलवार को बंद रहा। बंद के दौरान माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने दो बार लाठीचार्ज भी किया। तनाव को देखते हुए टोंक सहित आस-पास के पुलिस थाने से अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया है।
जानकारी के अनुसार धुलंडी के मौके पर तेली मौहल्ला में एक पक्ष के कुछ लोगों ने छेड़छाड की। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। बाद में बजरंगदल के कार्यकर्ता सत्यनारायण साहू की अगुवाई में कुछ लोग एजेंसी एरिया क्षेत्र में छेड़छाड़ करने वाले युवकों को समझाने गए। इस दौरान कुछ युवकों ने साहू के सिर पर लाठी से वार कर दिया। इससे वह लहुलूहान हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहंुचा गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में रोष फैल गया। लोगों की भीड़ पेट्रोल पम्प चौराहे पर एकत्रित होकर एजेंसी एरिया की ओर बढ़ने लगी। तभी पुलिस ने मौके पर पहंुच उन्हें रोकने का प्रयास किया।
पुलिस ने अपने वाहनों को मार्ग में फंसाकर भीड़ को जाने से रोका। इस दौरान देवली पुलिस उपाधीक्षक हरिमोहन शर्मा, सीआई ओपी वर्मा, हनुमाननगर थाना प्रभारी भागसिंह समेत अधिकारियों ने मौके पर पहंुच लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नही माने। इस दौरान विहिप समरसता अभियान के प्रदेशमंत्री दिनेश गौतम, रमेश जिंदल ने अधिकारियों के समक्ष विरोध प्रकट कर कार्रवाई की मांग की। भीड़ बढ़ते देख जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक, दूनी, मेहंदवास, घाड़ समेत पुलिस थानों से जाप्ता बुलाया गया। बाद में टोेक से आरएसी की टुकडी भी देवली पहंुुच गई। बाद करीब 8 बजे पुलिस ने आरोपित रईस पठान व वसीम को गिरफ्तार किया। तब जाकर लोग की भीड़ हटी। इस दोैरान रात भर पुलिसकर्मी राजमार्ग, पेट्रोल पम्प चौराहे समेत कई स्थानों पर तैनात रहे।
एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज
तनाव के बाद सोमवार रात घटना में घायल सत्यनारायण साहू, पार्षद किशन साहू ने 10-12 जनों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आरोपी गलियों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते है। उधर दूसरे पक्ष की ओर से वसीम ने 20-25 जनों के खिलाफ आम रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए।
विवाद के बाद मंगलवार सुबह घटना के विरोध में शहर बंद रहा। सुबह से ही बाजार नहीं खुले। इस दौरान सुबह 11 बजे प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। इससे शहर में तनाव व्याप्त हो गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की।
बाजार बंद रहने के बाद लोगों ने नगरपालिका के पास प्रदर्शन किया तथा मामले में आरोपियोें को गिरफ्तार नही करने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान अगुवाई कर रहे पूर्व पार्षद दुर्गेश नन्दन तेली से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशनाराम से तकरार हुई। इस दौरान बातचीत चल रही थी इसी बीच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दुर्गेश नन्दन को गिरफ्तार कर लिया तथा लोगों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।
एएसपी ने कहा,"मैं बताता हूं क्या होता है राज"
नगरपालिका के सामने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को एएसपी ने लाठीचार्ज करने की धमकी दी तो भाजपा कार्यकर्ता बिफर गए। उन्होंने जवाब में कहा कि भाजपा सरकार में भी हमें लाठियां खानी पड़ेगी क्या। यह सुनते ही एएसपी उखड़ गए और लाठियां बरसानी शुरू कर दी और कार्यकर्ताओं को कहा कि मैं बताता हूं राज क्या होता है। इस दौरान मिडियाकर्मियों के सामने पुलिसकर्मियों ने वहां खड़ी निजी गाडियों के लाठियां बरसाकर कांच फोड़ दिए। एएसपी को लाठियां बरसाते देखकर पुलिसकर्मी भी भीड़ पर टूट पडे। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई तथा राह से निकल रहे कई निर्दोष लोग घायल हो गए। घटना में भाजपा शहर महामंत्री हरिशंकर शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष रूपम जिंदल समेत कई लोगों के चोटे आई। घटना से शहर में उबाल आ गया तथा सैंकडों लोगों की भीड़ थाने के सामने जमा हो गई।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें