विधानसभा अध्यक्ष ने स्व. माथुर को श्रद्घासुमन अर्पित किये
जयपुर, 14 फरवरी।
विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने आज यहॉं विधानसभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर की जयन्ती पर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये।
स्व. माथुर को पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व विधायक नवरंंग सिंह, मोहम्मद माहिर आजाद, विधानसभा के विशिष्ट सचिव पी. के. शास्त्री, विशेषाधिकारी प्रकाश चन्द्र पिछोलिया, उप सचिव प्रहलाद दास पारीक तथा तौफीक हुसैन हाशमी सहित विधानसभा के अधिकारी और कर्मचारीं एवं विभिन्न संघों के पदाधिकारी थे। स्व. माथुर के परिजनों में उनकी सुपुत्री श्रीमती माला माथुर, वन्दना माथुर तथा पुत्रवधु श्रीमती वीनू माथुर ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावांजलि दी।
उल्लेखनीय है कि स्व. माथुर ने दो बार मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल कर प्रदेश में योजनाबद्घ विकास को गति दी। स्व. माथुर सात बार विधानसभा के सदस्य रहे तथा वे राजकीय उपक्रम समिति, नियम समिति, अधीनस्थ विधान समिति के सभापति भी रहे।
मध्यप्रदेश के गुना जिले के मढीकानूगो ग्राम में 14 फरवरी 1926 को जन्में शिवचरण माथुर ने छात्र जीवन से ही स्वतंत्रता आन्दोलन की गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया। वे सुखाडिया मंत्रीमण्डल में शिक्षा मंत्री रहे तथा हरिदेश जोशी के मंत्रीमण्डल में कृषि तथा पशुपालन मंत्री बनाये गये। स्व. माथुर 14 जुलाई 1981 से 23 फरवरी 1985 तक तथा 20 जनवरी 1988 से 4 दिसम्बर 1989 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें