राज्यपाल ने एन.सी.सी. कैडेट्स की प्रस्तुतियां देखी
जयपुर। 
नई दिल्ली में आयोजित गणतन्त्र दिवस परेड में भाग लेकर आये राजस्थान के एन.सी.सी. कैडेट्स ने राज्यपाल श्रीमती माग्र्रेट आल्वा के समक्ष अपनी श्रेष्ठ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की।
राज भवन में शुक्रवार को एन.सी.सी. कैडेटस ने सामूहिक नृत्य और सामूहिक गीत प्रस्तुत किये। कैडेटस ने राज्यपाल को नई दिल्ली में आयोजित गणतन्त्र दिवस केम्प के अनुभवों के बारे में बताया।
राज्यपाल ने कैडेटस को गणतन्त्र दिवस परेड़ में देश भर में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा और उनकी सराहना की।
राज्यपाल को दल के प्रमुख उप महानिदेशक एयर कोमोडोर आर. शंकर ने दिल्ली में मिले पुरस्कारों का अवलोकन कराया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top