खान मंत्री कैलाश मेघवाल होंगे राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष

जयपुर।
भाजपा विधायक दल की बैठक में कैलाश मेघवाल को 14 वीं राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। मेघवाल अभी खान मंत्री है। मंगलवार सुबह 11 बजे 14वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ। प्रोटेम स्पीकर प्रद्युम्न सिंह ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई।

राठौड़ ने रखा मेघवाल के नाम का प्रस्ताव

खान मंत्री कैलाश मेघवाल होंगे राजस्थान विधानसभा अध्यक्षइससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में राजेन्द्र राठौड़ ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए कैलाश मेघवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका गुलाबचंद कटारिया ने समर्थन किया। सभी विधायकों ने एक मत से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने की। बैठक को राजे के अलावा गुलाब चंद कटारिया ने भी संबोधित किया। 

बैठक के बाद कटारिया ने बताया कि मेघवाल विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इधर विधानसभा में पहले दिन माहौल नई सरकार के रंग में दिखाई दिया। इस सत्र में सत्ता लॉबी में भाजपा और विपक्ष में कांग्रेस के सदस्य बैठे। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक ना पक्ष लॉबी में हुई। 

हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार 

विधानसभा अध्यक्ष के लिए कैलाश मेघवाल का नाम प्रस्तावित होने के बाद अब प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना प्रबल हो गई है। मेघवाल खान मंत्री हैं और विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद यह पद खाली हो जाएगा।

राजस्थानी में शपथ नहीं

विधानसभा में विधायक अर्जुनलाल ने राजस्थानी भाष्ाा में शपथ लेनी चाही तो विधानसभा के प्रोटेम अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ हिंदी या संविधान में स्वीकृत भाष्ाा में ही शपथ ले सकते हैं। इसके बाद विधायक ने हिंदी में ही शपथ ली। आज सबसे पहले सदन की नेता वसुंधरा राजे ने विधायक पद की शपथ ली।

तिवाड़ी और चतुर्वेदी ने संस्कृत में ली बढ़त

इसके बाद गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र सिंह राठौड़, नंदलाल मीणा, कालीचरण सराफ, प्रभुलाल सैनी, गजेंद्र सिंह खींवसर और अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। अरूण चतुर्वेदी और घनश्याम तिवाड़ी ने संस्कृत में शपथ ली।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top