"आप"की सरकार से समर्थन वापस ले सकती है कांग्रेस
"आप"की सरकार से समर्थन वापस ले सकती है कांग्रेस
नई दिल्ली।
 पुलिस वालों के तबादले की मांग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री रेल भवन के नजदीक धरने पर बैठे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार को बाहर से समर्थन दे रही कांग्रेस केजरीवाल के धरने से नाराज है। 
पार्टी समर्थन वापस लेने पर विचार कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने केजरीवाल के धरने पर बैठने की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का काउंट डाउन शुरू हो गया है। कांग्रेस के प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने जो कदम उठाया है उससे दिल्ली की जनता में गलत संदेश गया है। 
केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि पिछले दस दिन में आम आदमी पार्टी ने शासन करने में असमर्थता जाहिर की है। अगर आगे भी वह इस तरह शासन करती रही तो कांग्रेस को समर्थन जारी रखने के फैसले पर पुर्नविचार करना पड़ेगा। कांग्रेस नेता सवाल कर रहे हैं कि अगर दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो कौन जिम्मेदार होगा? अगर मुख्यमंत्री ही धरने पर बैठेगा तो सरकार कौन चलाएगा? 
कांग्रेस ने केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वह धरने पर बैठकर और केन्द्र की सरकार पर असहयोग का आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार का कोई विचार ही नहीं है। हम शासन आधारित राज्य हैं। महिलाओं के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है। अगर लोग कानून तोड़ते हैं तो उनको दंडित किया जाना चाहिए। 
दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को देश का सबसे बड़ा झूठा करार दिया है। लवली ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागती रही तो उनकी पार्टी को मजबूरन समर्थन को लेकर अपनी रणनीति पर पुर्नविचार करना पड़ेगा। दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 28 विधायक हैं। कांग्रेस के 8 विधायकों ने आप को बाहर से समर्थन दे रखा है। कांग्रेस के समर्थन के चलते ही आप की सरकार बनी थी और केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top