खुल गई 200 पदों पर नियुक्ति की राह
जयपुर।
नई सरकार के गठन होते ही देवस्थान विभाग में भी खाली पड़े पदों पर कर्मचारियों की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, देवस्थान विभाग में पिछले पांच सालों से खाली पड़े पद जल्द ही भरे जाएंगे।
गौरतलब है कि देवस्थान विभाग में राजस्थान भर में करीब 200 पद खाली पड़े हैं। इनमें मंदिर प्रबंधक, निरीक्षण अधिकारी और रसोइया और पुजारी की पोस्ट खाली है। खाली पड़े पदों पर नई सरकार के गठन होते ही राजस्थान भर के मंदिरों में खाली पड़े पदों पर पुनर्विचार हुआ। इसके बाद विभाग ने इन पदों को भरने की कवायद शुरू की है।
गुरूवार को हुई लिखित परीक्षा
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरूवार को 46 पदों के लिए देवस्थान विभाग में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में कर्मकांड और पूजा पद्घति से जुड़े प्रश्न पत्र अभ्यर्थियों ने भरे। पहले मंदिर में पुजारियों के पदों को भरा जाएगा। इसके बाद विभाग ऑफिसेज में भी कर्मचारियों की नियुक्त होगी।
सात साल से नहीं हुई नई भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक, देवस्थान विभाग में सात साल से नई भर्ती नही हुई है। कर्मचारियों के प्रमोशन के आधार पर ही मैनेजर और निरीक्षक के पदों को भरा गया है। काफी समय बाद देवस्थान विभाग के मंदिरों में निरीक्षक और मैनजर की सीधी भर्ती होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इन भर्तियों के बाद विभाग के मंदिरा की देखभाल सुचारू हो सकेगी।
सेवागीरकर रहे पूजा
देवस्थान विभाग में कार्यरत एक पुजारी के मुताबिक, देवस्थान विभाग में सात साल से खाली पड़े पुजारियों के पदों के के कारण विभाग के मंदिरों में सेवागीर पूजा कर रहे हैं। इससे ठाकुर जी की पूजा पद्धति के अनुसार नहीं हो पा रही है। कई पुजारियों की पोस्टिंग मंदिरों की बजाय विभाग के कार्यालय में हो रही है, जिससे भगवान की सेवा की बजाय पुजारी कागज पत्रों को संभाल रहे हैं।
पुजारी,सवोगीर और प्रबंधक होंगे भर्ती
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त अशोक सांखला ने बताया कि खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द सारे पद भरे जाएंगे। पुजारियों के अलावा सेवागीर , रसोइया और प्रबंधक के पदों को भी जल्द भरा जाएगा।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें