पशु कल्याण पखवाड़ा 14 जनवरी से
जयपुर, 10 जनवरी।
पशुपालन निदेशक डॉ. राजेश मान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश में 14 जनवरी से 31 जनवरी 2014 तक पशु कल्याण पखवाडा मनाया जायेगा। इस पखवाड़े के दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों के साथ-साथ जीव जन्तुओं के प्रति प्रेम व दया भाव जाग्रत करने की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगे।
उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में बांझ निवारण, पशु शल्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर अधिकाधिक संख्या में पशुओं को लाभान्वित किया जायेगा। पशु कल्याण पखवाड़े के दौरान आगामी 25 जनवरी को एक ही दिन में विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में 5 हजार पशु चिकित्सा एवं बांझ निवारण शिविरों के आयोजन से 10 लाख से अधिक पशुओं को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा पशुपालकों को लाभान्वित किया जायेगा। प्रत्येक शिविर में पशुपालक गोष्ठी का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें पशुपालकों को सामान्य रोगों की जानकारी के साथ पशु क्रूरता निवारण के उपायों, उचित पशु प्रबन्धन एवं पशु कल्याण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जायेगी।
डॉ. मान बताया कि पखवाडे के दौरान पशु चिकित्सकों द्वारा राज्य की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में व्याख्यानों के माध्यम से जीव जन्तुओं के प्रति पशु क्रूरता निवारण पर जानकारी दी जायेगी साथ ही शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से पशु कल्याण विषय पर आधारित चित्रकला एवं वाद -विवाद प्रतियोगिताये भी आयोजित की जायेंगी।
उन्होंने बताया कि पशु कल्याण पखवाडे के दौरान आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को सर्वोदय दिवस के रूप में मनाया जायेगा एवं इन दोनों दिवसों को राज्य में पशु -पक्षियों का वध, एवं मांस बिक्री अनिवार्य रूप से प्रतिबन्ध रहेगा। डॉ. मान ने स्ंवय सेवी संस्थाओं तथा गैर सरकारी संस्थाओं को भी पखवाड़े के दौरान मूक पशु- पक्षियों की सेवा के इस पुनीत कार्य के लिये आगे आने का आवह्यन किया ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें