ओला के निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति- फतेह खां
बाड़मेर। केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शीशराम ओला के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। स्व. ओला ने अपने जीवन में पार्टी व सरकार में विभिन्न पदों पर रहकर प्रदेश व देश की सेवा की है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। यह उद्गार कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह खां ने कांग्रेस कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शीशराम ओला के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किए।
जिला उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी ने स्व. शीशराम ओला की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बालिका शिक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का जिक्र किया।
जिला महासचिव चैनसिंह भाटी व उपाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए स्व. ओला को महान् नेता बताया।
आज के कार्यक्रम में जिलाध्यख फतेह खां, उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी, मूलाराम मेघवाल, महासचिव चैनसिंह भाटी, नगर अध्यक्ष दमाराम परमार, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष हरीशचन्द्र सोलंकी, पार्षद संतोष चैधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेश देव सारण, आलोक सिंहल, रूपाराम सारण, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भैरूसिंह फुलवारिया, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायणसिंह पंवार, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष बलदेव फुलवारिया, यूथ कांग्रेस लोकसभा उपाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा, कार्यालय सचिव ओमप्रकाश चैधरी, मंगलाराम सुथार, दिलीपसिंह गोगादेव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. ओला की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात् उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें