केजरीवाल ने विभाग बांटे, वित्त और गृह खुद के पास रखा
नई दिल्ली। 
राष्ट्रीय राजधानी के विधानसभा चुनावों मे शानदार प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दिल्ली मे सरकार बना ली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सातवें मुख्यमंत्री के रूप में रामलीला मैदान में शपथ ली। उपराज्यपाल नजीब जंग ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
शपथ लेने के बाद केजरीवाल महात्मा गांधी की समाधी राजघाट भी गए। 
1.20 : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद संभालेंगे वित्त, गृह और बिजली विभाग

1.20 : सोमनाथ भारती न्याय विभाग संभालेंगे

1.20 : गिरीश सोनी महत्वपूर्ण पर्यावरण संभालेगे

1.20 : सौरभ भारद्वाज को मिला परिवहन और खाद्य विभाग

1.20 : स्वास्थ्य मंत्रालय सत्येंद्र जैन को मिला

1.20 : राखी बिड़ला महिला और बाल विकास एवें सामाजिक मंत्रालय संभालेंगी

1.20 : मनीष सिसोदिया को मिला सार्वजनिक निर्माण विभाग, शहरी विकास एवं शिक्षा

1.20 : केजरीवाल ने मंत्रियों को विभाग बांटे

1.15 : मनीष सिसोदिया ने कहा, फिलहाल 41, हनुमान रोड बंगले में रहेंगे केजरिवाल 
1.10 : मंत्रियों के साथ बैठक की
1.04 : दिल्ली सचिवालय पहुंचकर केजरीवाल ने मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। 
12.01 : अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सातवे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिलाई शपथ।

12.02 : केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

12.04 : सोमनाथ भारती ने ली मंत्री पद की शपथ।

12.06 : शकूर बस्ती से विधायक सत्येंद्र जैन ने नी मंत्री पद की शपथ।

12.08 : मंगोलपुरी से विधायक राखी बिड़ला ने ली शपथ। 

12.10 : गिरीश सोनी ने ली शपथ। 

12.12 : ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज

11.57 : अरविंद केजरीवाल ने शपथ लेनी शुरू की।

11.45 : दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आप पार्टी के अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान पहुंचे। 

11.30 : अन्ना हजारे ने अपने ईमेल में कहा, उम्मीद करता हूं अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर बेहतर काम करेंगे। 


11.25 : अरविंद केजरीवाल बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पहुंचे। 

11.20 : रामलीला मैदान में 40 हजार लोग पहुंचे

11.10 : शाजिया इल्मी ने कहा, अन्ना आते तो हमें बहुत खुशी होती। 

11.10 : अगर अच्छे फैसले लेंगे तो हम उनको समर्थन देते रहेंगे, गलत फैसलों पर निंदा करेंगे - दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली

10.50 : अपने संभावित मंत्रियों के साथ कौशांभी मेट्रो स्टेशन पहुंचे केजरीवाल

10.45 : यह एक ऎतिहासिक दिन है, आम आदमी की जीत है-केजरीवाल

10.45 : केजरीवाल ने कहा, यह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है। शपथ के बाद काम करना शुरू करेंगे। 

10.30 : अपने घर से रामलीला मैदान के लिए निकले अरविंद केजरीवाल। 

10.15 : अरविंद को भेजे ईमेल मे अन्ना हजारे ने कहा, खराब सेहत के कारण शपथ ग्रहण में नहीं आ सकता।

10.10 : शपथग्रहण समारोह से पहले अन्ना ने शुभकामनाएं भेजी।

10.05 : एक दिन आम आदमी लाल किले पर झंड़ा फहराएगा-कुमार विश्वास।

10.00 : कुमार विश्वास ने कहा, मैं राहुल गांधी को नहीं हरा सकता, अमेठी की जनता उन्हें हरा सकती है। 

9.50 : अरविंद की बहन संजना केजरीवाल ने कहा, मैं बहुत खुश हूं, वे मुख्यमंत्री के तौर पर अच्छा काम करेंगे

9.30 : मनीष सिसोदिया ने कहा, आज जनता को ऎसी सरकार मिलेगी जो उनकी समस्याओं का निपटारा करने में हर संभव कोशिश करेगी।

9.00 : दिल्ली पुलिस ने कहा, केजरीवाल के शपथ ग्रहण में 50 हजार लोग आ सकते हैं।


ऎतिहासिक होगा शपथ ग्रहण -

पिछले छह दशकों में कई एतिहासिक राजनीतिक रैलियों का गवाह रहे पुरानी व नई दिल्ली के बीच फैले रामलीला मैदान में समाजसेवा के लिए शुरू हुआ आंदोलन सत्ता तक पहुंचेगा। एक ऎसा आंदोलन जिसकी धमक न केवल भारत बल्कि विदेश तक में सुनाई दी।

सुरक्षा के लिए 1600 पुलिसकर्मी तैनात
दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली पुलिस के करीब 1600 कर्मी कड़ी निगरानी रखेंगे जहां शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।

सुरक्षा विंग मंच की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगा जहां दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग केजरीवाल और छह अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। यह केवल दूसरी बार होगा जब शपथग्रहण समारोह सार्वजनिक स्थान पर होगा। इससे पहले 1996 में साहिब सिंह वर्मा ने छत्रवास स्टेडियम में शपथ ली थी। 


तब केजरीवाल साथ थे -
साल 2011 में अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ 12 दिन तक आंदोलन किया। जनलोकपाल बिल की मांग के लिए अन्ना के इस आंदोलन में केजरीवाल उनके साथ थे। पिछले साल आदमी पार्टी बनाने पर केजरीवाल व अन्ना के रास्ते जुदा हो गए। 

हजारों की उपस्थिति में लेंगे शपथ -
केजरीवाल को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग शपथ दिलाएंगे। माना जा रहा है कि इस समारोज में हजारों लोग शिरकत करेंगे। अरविंद से लोगों को बहुत अपेक्षाएं हैं। 


सबसे युवा मंत्री होंगी राखी -
शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों में पूर्व पत्रकार मनीष सिसोदिया (41), राखी बिरला (26), पूर्व वकील सौरभ भारद्वाज (34), सोमनाथ भारती (39), सत्येंद्र जैन (49) व बिजनेसमैन गिरीश सोनी (49) हैं। राखी देश की सबसे युवा मंत्रियों में से एक होंगी। केजरीवाल ने शपथ लेने के 15 दिनों में जन लोकपाल बिल पास करने, बिजली की दरों को आधा करने व 700 लीटर पानी रोज मुफ्त देने का वादा किया है।


मेट्रो से जाएंगे शपथ लेने -
2006 में मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित होने वाले केजरीवाल ने कहा है कि वे तथा शपथ लेने वाले मंत्री मेट्रो से समारोह स्थल जाएंगे।


बहुमत पर आशंकित आप
दिल्ली में आप की सरकार शनिवार को बनने जा रही है लेकिन इसके भविष्य को लेकर आप ही आश्वस्त नहीं है। आप को सरकार बनने से पहले ही उसके गिरने का डर सता रहा है।


आप नेता मनीष्ा सिसोदिया ने आशंका जताई, कांग्रेस सरकार गिरा देगी। अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने जा रहे मनीष ने कहा, मुझे लगता है कि हम बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे। इस बीच, किरण बेदी बेंगलूरू में होने के कारण शपथ समारोह में नहीं आएंगीं। वहीं अरविंद के जनता दरबार में शुक्रवार को देवली के जमील (25) ने कलाई काट ली। कहा, मैं आपके साथ हूं। आपके लिए कुछ भी करूंगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top