केद्रीय मंत्री शीश राम ओला का निधन
नई दिल्ली। 
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज जाट नेता शीश राम ओला का रविवार को निधन हो गया। राजस्थान के झुंझुनूं से सांसद 86 वर्षीय ओला पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सूत्रों ने बताया कि ओला का अंतिम संस्कार सोमवार को तीन बजे उनके पैतृकगांव अरडावता में होगा।
ओला का पार्थिव शरीर उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर जनता के दर्शनार्थ रखा गया है। 
केद्रीय मंत्री शीश राम ओला का निधनउन्होने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। ओला को ओला को विधन सभा चुनाव के दौरान तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पुत्र बृजेन्द्र ओला गहलोत सरकार में मंत्री थे। वे विधान सभा चुनाव में झुंझुनूं से कांग्रेस के दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। ओला को विधान सभा चुनाव के मद्देनजर हाल ही में केन्द्रीय श्रममंत्री बनाया गया था।
ओला 1996 से लगातार सांसद चुने गए थे। वे 8 बार विधायक और पांच बार सांसद चुने गए थे। उनकी राजस्थान राजनीति में, खासकर जाटों मे काफी अच्छी पकड़ थी। 
ओला को सामाजिक कार्यो के लिए 1968 में पदश्री पुरस्कार दिया गया था। वे लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता थे। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसंुधरा राजे ने ओला केनिधन पर शोक व्यक्त किया है।

मनमोहन, सोनिया ने शोक व्यक्त किया 

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अनेक नेताओं ने रविवार को केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। 

ओला का रविवार तड़के गुडगांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे। डॉ. सिंह ने उनके आवास पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। 

इसके बाद सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वहां पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोती लाल वोरा और केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट नें भी ओला के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री राजे ने शोक व्यक्त किया

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री शीशराम ओला के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि ओला एक वरिष्ठ किसान नेता थे। उनका निधन प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

गहलोत ने ओला के निधन पर संवेदना व्यक्त की 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

गहलोत ने कहा कि ओला कद्दावर किसान नेता थे। ओला केन्द्र और राज्य में अनेक बार मंत्री रहे। अपने 5 दशक से अधिक के राजनैतिक जीवन में ओला द्वारा प्रदेश एवं देश के विभिन्न पदों पर रहकर की गई सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। 

उनके निधन से कांग्रेस एवं राजस्थान को अपूर्णनीय क्षति हुई है। गहलोत ने परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजन को इस सदमें को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top