82 करोड़ लोगो को सस्ता खाद्यान होगा उपलब्ध 
चोहटन। 
खद्य सुरक्षा अधिनियम पारित होने के बाद देश के 82 करोड़ लोगो को सस्ता खाद्यान उपलब्ध होगा । यह योजना पुरी तरह लागू होने पर भारत दुनिया के उन चुनिन्दा देशो में शामिल हो जायेगा जो अपनी अधिकतर आबादी को खाद्वान की गारन्टी देते है। यह बात भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में सीमावर्ती हुडो की ढाणी में आयोजित प्रचार कार्यक्रम को सम्बोधित करते नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र पुरोहित ने व्यक्त किये। उन्होने इस अवसर पर ग्रामीणो से अपील करते हुए कहा कि वे जागरूक होकर खाद्य सुरक्षा अधिकार का लाभ उठावे।
इस अवसर पर नेहरू नवयुवक मंडल चोहटन के सचिव व सामाजिक कार्यकत्र्ता डुगर राठी ने बताया कि इस योजना के लागू होने के बाद गांव में खाद्यान की कोई कमी नहीं रहेगी। 
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय द्वारा खाद्यान सुरक्षा विषय पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया व 10 विजेताओ को पुरस्कार प्रदान किये गये।खा़द्य सुरक्षा प्रचार अभियान के दौरान झड़पा गांव के ग्रामीणो को भी जानकारी प्रदान की गई।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top