थार ने ओढ़ी कोहरे की चादर, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री

बाड़मेर। 
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी व पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में मौसम का मिजाज पलट गया। पारे में गिरावट होने से गुरूवार रात और शुक्रवार सुबह सर्दी ने कंपकंपी छुड़ा दी। शुक्रवार सुबह जब बाड़मेर सहित प्रदेश कई जिलो में लोग उठे तो कोहरे की चादर में लिपटे हुए थे। इसके साथ ही सूर्यदेव भी बादलों की ओट में छुपे हुए थे। 
बाड़मेर में बाहरी इलाकों के साथ शहरी क्षेत्र भी शुक्रवार सुबह कोहरे के आगोश में लिपटा नजर आया। बाहरी इलाकों में सड़कों पर वाहन बत्तियां जलाकर रेंगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार विक्षोभ व ऊपरी हवाओं के परिसंचार के कारण प्रदेश में मावठ के आसार बनने लगे हैं और अगले चौबीस घंटे में प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में मावठ की संभावना है। वहीं भीलवाड़ा, जोधपुर, अजमेर, चूरू, झुंझुनूं में भी कोहरा छाया रहा। इसके चलते रोजमर्रा के कामों में भी देरी हो गई।
बाड़मेर में शुक्रवार को पारा घटकर 8.2  डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, वहीं दोपहर तीन बजे तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण सड़क यातायात सेवाओं पर असर पड़ा। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
जैसलमेर 7.8
अजमेर 8.7
बाड़मेर 8.2
श्रीगंगानगर 9.0
जोधपुर 9.4
बीकानेर 10.0
चूरू 12.7 
पिलानी 12.8
(न्यूनतम तापमान डिग्री से.)

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top