भाजपा नगर कार्यालय का हुआ उद्घाटन                                    
बाड़मेर: 
भारतीय जनता पार्टी, बाड़मेर के समस्त कार्यकर्ता कन्धे से कन्धा मिलाकर विधानसभा चुनाव में जुटे ताकि राज्य में भाजपा की सरकार बनें। यह उद्गार भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप पालीवाल ने बाड़मेर नगर भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कर्ता के रूप में सम्बोंधित करते व्यक्त किये।
दिलीप पालीवाल ने कहा कि बाड़मेर विधान सभा से आप सबके सहयोग से भाजपा प्रत्याशी चुनाव में जीतेगी ही साथ में जिलें की समस्त विधानसभाओं से भाजपा प्रत्याशी जीतेंगे और राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी ये सब आप कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही होगा।भाजपा मीडिया प्रभारी मांगीलाल महाजन ने बताया कि भाजपा बाड़मेर नगर कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वरूपसिंह राठौड़ ने कहाकि सभी जातियों में भाजपा का आधार बढ़ा है इसलिए भाजपा प्रत्याशी बाड़मेर से जीतेंगी इसमें आप सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर भाजपा बाड़मेर विधानसभा प्रत्याशी डाॅ. प्रियंका चैधरी ने कहाकि आप सभी कार्यकर्ताओं के भरोसे भाजपा ने मुझे बाड़मेर से प्रत्याशी बनाया मैं आपके व भाजपा के भरोसे को कायम रखुंगी। डाॅ. चैधरी ने कहा कि कार्यकर्ता बन्धु इस चुनावी समर में प्रत्येक घर-घर जाकर सम्पर्क करें और भाजपा के कमल निशान के बटन को दबाकर वोट दिलाने का आग्रह करें। उन्होने सभी को आह्यवान किया कि सोमवार की प्रातः 10 बजे अपना नामाकंन भरने जाएगी इस दौरान सभी अधिक से अधिक संख्या में आप अपने समर्थकों के साथ गांधीचैक पर पहुंचे वहां से नामांकन के लिए रैली के रूप में जाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद केप्टन हीरसिंह भाटी, कार्यालय प्रमुख मदन चण्डक व रोचोमल सिंधी, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी एडवोकेट, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलास मेहता, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं पार्षद गंगा विशन अग्रवाल, सम्पतराज छाजेड़, नगर महामंत्री हरीसिंह व रमेश गौड़, पार्षद प्रकाश सर्राफ, गणपत अग्रवाल, जवाहरलाल नेहरू, बद्रीशारदा, फरसाराम दर्जी, मिरचुमल कृपलानी, भगवान दास ठारवाणी, युवा नेता देवेन्द्र लेगा,रामसिंह बोथिया, तेजदान चारण, भाजपा जिला महामंत्री वीरसिंह भाटी, सज्जनराज मेहता, श्रवणमालू, नरेश छाजेड़, अशोक संखलेचा, दीपक बंसल, रमेश डांगरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला मेहता, भरत मून्दड़ा, नगर उपाध्यक्ष श्रीमति सुधा डांगरा, माहेश्वरी समाज की महिला अध्यक्ष आशा राठी, श्वेता मुथा, मंगला मुन्दड़ा, रमेश सोलंकी, युवा नेता महेन्द्र पुरोहित, कपिल चण्डक, राणसिंह, पूर्व पार्षद किशनसिंह राठौड़, पार्षद महेन्द्र धारू, पार्षद अरविन्द जांगिड़, पार्षद अशोक दर्जी, नारायण जोशी, स्वरूपसिंह खारा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महावीरसिंह चूली, प्रदीप शर्मा, ओमप्रकाश त्रिवेदी, मूलाराम भांभु, नवीन गर्ग, श्रीमती द्रोपदी शर्मा, अशोक सारला, पूर्व पार्षद शंकरसिंह, नरपतसिंह राठोड़,रणवीरसिंह भादू, मोहम्मद इशु खान भीमसिंह, केलाश जायडू, घेवर दर्जी, किषोर भार्गव,पूर्व पार्षद गोतम राठी, अनवरसिंह बन्धड़ा, रमेषसिंह ईंदा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थें। दिनभर कार्यालय में कार्यकर्ताओं का आना जारी रहा। सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय प्रमुख मदन चण्डक का आशवस्त किया कि वे पार्टी प्रत्याशी के साथ रहेंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top