राजस्थान कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी
नई दिल्ली/जयपुर।
राजस्थान कांग्रेस की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। इसमें लगभग 42 नाम है। कांग्रेस ने पहली सूची में 63 नामों की घोषणा की थी। इसी बीच कांग्रेस हाईकमान ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार की कमान महासचिव सीपी जोशी को सौंप दी है।
प्रत्याशियों की सूची निम्न प्रकार हैं -
1 सादुलशहर-जगदीश चन्द्र जांगिड़
2 रायसिंहनगर - सोहन नायक
3 भादरा - जयदीप डूडी
4 लूणकरणसर-वीरेन्द्र बेनीवाल
5 नोखा - रामेश्वर डूडी
6 सरदारशहर - भंवर लाल शर्मा
7 लक्ष्मणगढ़-गोविंद सिंह डोटासरा
8 धोद-नोपाराम
9कोटपूतली - राजेन्द्र यादव
10 मालवीय नगर - अर्चना शर्मा
11 बगरू - प्रहलाद रघु
12 बस्सी - लक्ष्मण मीणा
13 किशनगढ़ - दीपचंद खेरिया
14 अलवर ग्रामीण - टीकाराम जूली
15 कठूमर - रमेश खींची
16 बयाना - निर्भय लाल जाटव
17 बाड़ी - गिर्राज सिंह मलिंगा
18 गंगापुर - रामकेश मीणा
19 सवाईमाधोपुर - दानिश अबरार
20 मालपुरा - रामविलास चौधरी
21 निवाई - प्रशांत बैरवा
22 टोंक - जकिया
23 मेड़ता-लक्ष्मणराम मेघवाल
24 परबतसर - लच्छाराम
25 मारवाड़ जंक्शन - खुशबीर सिंह जोजावर
26 बाली - रतनलाल जामा
27 भोपालगढ़-ओमाराम मेघवाल
28 आहोर - सुवाराम पटेल
29 जालोर-रामलाल मेघवाल
30 रेवदर-लखमाराम कोली
31 मावली - पुष्करलाल डांगी
32 वल्लभनगर - गजेन्द्र सिंह शक्तावत
33 धरियावाद - नगराज मीणा
34 डूंगरपुर - लालशंकर घाटिया
35 घाटोल - नानालाल
36 चित्तौडगढ़ - सुरेन्द्र सिंह
37 निम्बाहेड़ा - उदयलाल आंजना
38 राजसमंद - हरिसिंह राठौड
39 पीपलदा - प्रेमचंद नागर
40 बारां/अटरू - पानाचन्द मेघवाल
41 छाबड़ा - प्रकाश चंद नागर
42 डग - मदनलाल वर्मा
इससे पूर्व दिनभर टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की नजरें दिल्ली में चल रही आलाकमान की मीटिंग पर टिकी रही। मीटिंग के बाद दूसरी सूची जारी करने के कयासों के बीच सूची में हिंडौली से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को प्रत्याशी के रूप में पेश किया जाने की खबरें भी आई।
जोशी को कमान सौंप पलड़ा बराबरी का प्रयास
कांग्रेस महासचिव डॉ.सीपी जोशी को राजस्थान चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंपकर सामंजस्य बनाने का प्रयास किया गया है। चुनावों में विजयी होने पर मुख्यमंत्री पद के दावेदार निर्विवाद रूप से अशोक गहलोत होंगे। इसलिए जोशी को प्रचार समिति की कमान सौंप दोनों धड़ों को खुश रखा जाएगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें