सिवाना में विरोध जारी
सिवाना में महंत निर्मलदास का विरोध जारी

सिवाना।
कांग्रेस की ओर से विधानसभा सिवाना क्षेत्र के लिए बाहरी प्रत्याशी को टिकट देने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को आचार्य जाव में कांग्रेस सिवाना व पादरू ब्लॉक संगठन की ओर से आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उमड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी महंत निर्मलदास का विरोध किया। स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने की मांग को लेकर चर्चा की।

आचार्य जाव में आयोजित बैठक में पूर्वजिला प्रमुख बालाराम चौधरी ने कहा कि संगठन को कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट देना चाहिए। चौधरी ने कहा कि सांसद हरीश चौधरी ने 10 नवम्बर तक कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। पादरू ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हaी है। कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट नहीं देने से रोष है। 

सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष मोटाराम मेघवाल, उपाध्यक्ष भगाराम मेघवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौड़, प्रधान मालाराम भील, जिला परिषद सदस्य आम्बसिंह मिठौड़ा, पंचायत समिति सदस्य विशनाराम देवासी, राजेन्द्रसिंह, पुरूषोतम सोनी, करीम खां समदड़ी, रूघनाथराम चौधरी राखी, सरपंच वगताराम मेली, जूना मीठा खेड़ा सरपंच धूड़ाराम ने कांग्रेस प्रत्याशी महंत निर्मलदास को बाहरी बताते हुए विरोध प्रकट किया।

स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग की। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव उत्तम राठौड़, पूर्व सरपंच रामनिवास आचार्य, विजयसिंह गुड़ानाल, भवानीसिंह मिठौड़ा, बाबूलाल समदड़ी, सफी मोहम्मद समदड़ी, जाकिर पठान समदड़ी, पूर्व सरपंच करनाराम चौधरी, रानीदेशीपुरा सरपंच मोतीराम चौधरी, पूर्व युवा ब्लॉक अध्यक्ष भरत कानूंगो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top