देश भर में धुमधाम से मनाई गई दिवाली 
नयी दिल्ली।
देश भर में रविवार को प्रकाश पर्व दिवाली का बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर रंग बिरंगे पटाखों से जहां आसमान जगमग हो रहा, वहीं लोगों ने घरों में दीए, मोमबती और लाइटें जलाई। इसके अलावा लोगों ने आपस में मिठाइयां और उपहार भी बांटे।
लंकापति रावण को परास्त कर भगवान राम के वापस अयोध्या लौटने के मौके पर दीपावली मनाई जाती है। इसकी खुशियां पूरे देश ने मिल कर पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ दीपावली मनाई।
लोगों ने रंगोलियों और फूलों से अपने घरों और दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया तथा दीप जलाए। सुबह से ही लोग अपने घरों को दीया और रंगोली से सजाने में लगे रहे।

लोगों ने दी एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं
बच्चे और युवाओं में दिवाली का विशेष उत्साह देखा गया और वे पटाखे चलाते और आतिशबाजी करने में मग्न रहे। लोगों ने अपने सगे संबंधियों और पड़ोसियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इसके लिए लोगों ने एसएमएस और सोशल नेटवकिंüग साइटों का भी सहारा लिया। लोगों ने एक दूसरों को मिठाइयां और अन्य उपहार भी दिए। लोगों ने विभिन्न प्रकार की रोशनियों से अपने घरों को सजाया और घरों तथा मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की।

दिल्ली में अग्निमशन विभाग को रात के समय आग से संबंधित 75 फोन कॉल मिले, हालांकि कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। विभाग को पास ये ये कॉल शाम छह बजे आठ बजे के बीच आईं।

आकर्षण का केंद्र बना अमृतसर
अमृतसर में हजारों श्रद्धालुओं ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। इस मौके पर स्वर्ण मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।

इस दिन लंगर का भी आयोजन किया गया। दिवाली के ही दिन 1620 में मुगल बादशाह जहांगीर ने सिखों के छठे गुरू हरगोविन्द साहिब को ग्वालियर किले से रिहा किया था। 

शुरू में दिवाली मनाए जाने को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी क्योंकि इसकी तारीखें 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की तारीखों से मिल रही थीं। अकाल तख्त ने घोषणा की कि विशेष व्यवस्थाओं के साथ सामान्य रूप से दिवाली मनाई जाएगी। स्वर्ण मंदिर प्रबंधन के अनुसार दिवाली के मौके पर करीब एक करोड़ रूपए चढ़ाए गए।

जयपुर में घरों के साथ शहर भी सजाए गए
जयपुर में शहर के प्रमुख बाजारों को सजाया गया। दिवाली के दिन स्विच ऑन होते ही सारे प्रमुख बाजार रोशनी से मां लक्ष्मी के स्वागत में जगमगा उठा।
शहर के सभी छोटे-बड़े क्षेत्रों की सजावट आकर्षण का केंद्र रहा। देर रात तक सजावट और रोशनी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।

सीमा पर भी मनाई गई दिवाली
उधर भारत और पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अटारी सीमा पर एक दूसरे के साथ मिलकर दिवाली मनाई। सीमा सुरक्षा बल के कार्यकारी डीआईजी डेवी जोसेफ ने अन्य अधिकारियों और जवानों के साथ अपने पाकिस्तानी समकक्षों को विभिन्न प्रकार की पारंपरिक भारतीय मिठाइयां भेंट की।

पाकिस्तानी रेंजर के विंग कमांडर मोहम्मद अशीर खान ने भारतीय जवानों को पाकिस्तानी मिठाइयां भेंट की। वायुसेना प्रमुख एनएके ब्राउन ने आज अंडमान एवं निकोबार में वायुसैन्य कर्मियों के सथ दिवाली का पर्व मनाया।

बिहार भाजपा ने नहीं मनाई दिवाली
पटना हाल में हुए सिलसिलेवार धमाके के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पटना में हुए सिलसिलेवार धमाके में कई लोगों की जान और कई के घायल होने से वे दुखी हैं इसलिए उन्होंने इसबार दिवाली नहीं मनाई।

दिवाली पर आग की घटनाएं
हैदराबाद के एरानमंजिज इलामें पटाखे के कारा एक झोपड़ी में आग लग जाने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना दिन में करीब डेढ़ बजे हुई। महिला की पहचान नागमणि के रूप में हुई है।

इसके अलावा राजस्थान के भरतपुर जिले के नुमाइशी मैदान में दीपावली के मौके पर लगने वाले पटाखों के बाजार में अपराह्न भीषण आग लग गई। इस आग में बारह से ज्यादा लोग चपेट में आ गए।

इसी तरह नई दिल्ली में बैग बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। इसमें वहां काम कर रहे 20 लोग झुलस गए। इनमें से 6 की मौत हो गई और सात की हालत गंभीर बताई जाती है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top