जालम सिंह रावलोत ने नामांकन लिया वापस ,शिव किया कार्यलाय का उद्घाटन 


मानवेन्द्र सिंह को जिताने का लक्ष्य जालम सिंह 
बाड़मेर 
 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कि ताकत नहीं मिलाने से नाराज डॉ जालम सिंह ने निर्दलीय पर्चा गुरूवार को वापस ले लिया। गुरूवार प्रातः ग्यारह बजे भाजपा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के साथ उप खंड अधिकारी कार्यालय जाकर पर्चा वापस लिया। पर्चा वापसी के बाद डॉ जालम सिंह ने भाजपा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के शिव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। मानवेन्द्र सिंह और जालम सिंह ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर हेमाराम मेघवाल कि अध्यक्षता में आयोजित आम सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ जालम सिंह ने कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओ के दबाव में भावनाओं में बहकर नामांकन दाखिल किया था ,नामांकन दाखिल करने के साथ ही कार्यकर्ताओ को साफ़ कहा था कि में मैं नामांकन वापस लूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे कद दिया ,मैं पार्टी के खिलाफ नहीं जा सकता ,मेरे साथ आये सभी कार्यकर्ता आज भी पार्टी के साथ हें। उन्होंने कहा कि अब जब मैंने नामांकन वापस एक एक क्षण से जिताने में लगाऊंगा। उन्होंने कहा कि में दिल से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत बूथ लेवल तक करूँगा ,उन्होंने कहा कि किसी के मन में शक सुबह न हो कि जालम सिंह दिल से काम नहीं करेगा उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के साथ मिल कर शिव के किले को भेदेंगे। उन्होंने कहा कि मानवेन्द्र सिंह राष्ट्रिय स्तर के नेता हें उन्हें पार्टी ने सोच समझ कर रणनीति के तहत टिकट दिया हें। हमारा लक्ष्य मानवेन्द्र सिंह को बड़ी जीत से विधानसभा भेज मंत्री बनाना हें। इस अवसर पर भाजपा के प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि जालम सिंह शिव के लोकप्रिय नेता हें। भाजपा को जालम सिंह जैसे नेता पर नाज़ हें ,.उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अमिन खान को हराना हें ,इसके लिए कार्यकर्ताओ ने कमर कस ली हें। मानवेन्द्र ने कहा कि राज्य में वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री और केंद्र में नरेंद्र मोदी प्रधान मंत्री बने जनता का मन बन गया हें। गाँव गाँव तक मोदी जी के नाम का असर हें। इस अवसर पर कोटड़ा महंत कैलाशगिरी ,ब्लॉक अध्यक्ष गिरधर सिंह कोटडिया ,शक्तिदान ,मुराद अली मेहर ,वीर सिंह भाटी ,पुरोषोत्तम खत्री ,बलराम प्रजापत ,हेमंत गोदारा ,भूरा ,राम ,हेमाराम मेघवाल ,पुराराम ,चौधरी , ,पूर्ण सिंह ब्रिज मोहन कुमावत ,सोनाराम भील ,किस्तूरा राम चौधरी ,भूर चंद जैन ,खुमानाराम दरजी ,पंचायत समिति सदस्य खुमान सिंह ,देवी सिंह बलाई ,उसे खान ,जमालुदीन ,उम्मेदगिरी ,सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। जालम सिंह और मानवेन्द्र सिंह ने एक दूसरे के गले मिल कर स्वागत किया। 




डॉ जालम सिंह को शिव विधानसभा चुनाव का संयोजक मनोनीत 




बाड़मेर शिव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह के चुनाव समिति के संयोजक पद पर जालम सिंह रावलोत को मनोनीत कर शिव क्षेत्र कि जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी हें। शिव भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष गिरधर सिंह कोटडिया ने बताया कि शिव विधानसभा क्षीर चुनाव अभियान कि कमान जलम सिंह को सुपुर्द कर दी हें ,डॉ जालम सिंह ने मनोनय के बाद पत्रकारो को बताया कि जो भी जिम्मेदारी मुझे दी गई उसे पूर्ण निष्ठा के साथ ,निभाऊंगा उन्होंने कहा कि शिव में कांग्रेस प्रत्यासी अमिन खान कि वैसे ही इस बार हार कि बारी हें ,मानवेन्द्र सिंह सांसद के लिए तीन बार चुनाव लड़े तीनो बार शिव विधानसभा से , उन्होंने कहा कि मानवेन्द्र सिंह को शिव विधानसभा से रिकार्ड तयासी हज़ार की लीड मिली थी ,इस बार भी रिकार्ड मतों से जीता कर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले कि सभी सातों सीटो पर भाजपा आ रही हें ,जालम सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक तैयारियो में जुट जाए ,








मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में सरहदी गाँवो में प्रचार में जुटे कार्यकर्ता 


बाड़मेर शिव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में बुधवार को पूर्व जिला परिषद् सदस्य छगन लाल माहेश्वरी ,पूर्व सरपंच गेमर लाल , गंगा सिंह इंदा ,चेनाराम सुथार ,रतन ,सुथार चंचलपुरी ,भगवन सिंह चौहान ,रमेश इंदा ,शैतान सिंह रावतसर ,लील सिंह रावतसर ,सगत सिंह ने जैसिंधर ,शरणार्थी बस्ती ,सुथार पाड़ा ,गर्ग पड़ा नैथाणी ,भूरे कि बस्ती। सोना सिंधा ,जैसिंधर स्टेशन का दौर कर जन संपर्क कर आम जन को भाजपा प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह को जिताने कि अपील कि।तथा राजस्थान में भाजपा कि सरकार बने इसके लिए सभी को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top