भाजपा प्रत्याषी किया जनसम्पर्क

बाड़मेर: भाजपा उम्मीदवार डा. प्रियंका चैधरी ने गुरूवार को सनावड़ा, हाथीतला, दूगेंरों का तला आदि ग्रामीण 
क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं एवं प्रमुख लोगों के साथ आमजन से जनसम्पर्क कर समर्थन मांगा। उपस्थित ग्रामीण जनों ने भरपूर सहयोग एवं समर्थन का वादा किया। इस अवसर पर डाॅ. प्रियंका चैध्ारी ने कहा कि मैं आप लोगों के विष्वास पर खरी उतर कर क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य करवाऊंगी। इससे पूर्व डाॅ. चैधरी गुरूवार प्रातः चंचलनाथ मठ में धोक देकर महंत शंभूनाथ सैलानी से आषीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर इनके साथ सवाईराम मेघवाल, गणेषाराम एडवोकेट, ष्षंकरलाल गर्ग आदि मेघवाल समाज के मौजीज लोग मौजूद थें। 
भाजपा प्रत्याषी के आवास पर कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़
बाड़मेर: भाजपा प्रत्याषी के आवास पर गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के कार्यकर्ताओं एवं मौजीज लोगों की दिनभर भीड़ रही। आज सम्पर्क करने वालों में बिषाला, दूदाबेरी, नांद, भादरेष, चूली, लूणू, गेंहू, बोला, मारूड़ी, दांता, बालेरा, रड़वा, रानीगांव, उण्डखा, लंगेरा, मूढ़ों की ढाणी, भाडखा, जालीपा, कवास, षिवकर, हाथीतला, गरल, सनावड़ा, कुड़ला, खुडासा, कगाऊ, नोख, सरणू, भूरटिया, चवा, रावतसर, सरली, सांजटा से हजारों कार्यकर्ता उत्साह के साथ पहुंचे। सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए भाजपा प्रत्याषी डाॅ. प्रियंका चैधरी ने धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रचार में जुटकर भारी मतों विजयी बनाएं।


भाजपा प्रत्याषी करेंगी इन गांवों का दौरा
बाड़मेर: 
भाजपा प्रवक्ता रणवीरसिंह भादू ने बताया कि भाजपा प्रत्याषी डाॅ. प्रियंका चैधरी शुक्रवार को गेंहू, लूणू, 
तिरसिंगड़ी, बोला, असाड़ा की बेरी, दांता, दरूड़ा एवं मारूड़ी आदि गांवों का दौरा कर जन सम्पर्क करेंगी। इस दौरान इनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मेजर पर्बतसिंह, पूर्व विधायक हरिसिंह सोढ़ा आदि नेतागण साथ रहेंगे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top