उफ! काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट 

जयपुर। भट्टा बस्ती में एक युवक को जबरन किन्नर बनाने का मामला सामने आया है। पीडित ने शुक्रवार को इस्तगासा से मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मेडिकल के लिए पीडित को बुलाया है। इसके अलावा क्षेत्र में ही रहने वाले अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि संजय नगर क्षेत्र में रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह डेढ़ साल पहले भट्टा बस्ती क्षेत्र में रहने वाला व्यक्ति उसे झांसा देकर अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां उसे बंधक बनाकर रखा और उससे कुकर्म किया। 

दिल्ली में व्यक्ति जबरन उसे किन्नर बनने का प्रशिक्षण देता था। कई माह बाद उसे उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद ले गया। वहां पर बेहोशी का इंजेक्शन लगा उसका गुप्तांग काट दिया। जबरन उसे महिलाओं की तरह रखता और कुकर्म करता रहा। कुछ दिन पहले वह आरोपी के चंगुल से बचकर भाग अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top