सत्ता हथियाना चाहती है भाजपा: गहलोत
रायपुर मारवाड़/जैतारण। आनंदपुर कालू में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी जनता के सामने सफेद झूठ बोलकर राज्य में सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता इस झूठ को मानने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लोकतंत्र नहीं है। समस्याओं के समाधान के बदले लोगों को गोलियां मिलती थी। गुर्जर तथा मीणा जाति को आपस में लड़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में भी गुर्जरों ने आन्दोलन किया था, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से समाधान किया।
जोशी ने बताया तिरंगे की पार्टी
कांग्रेस को तिरंगे की पार्टी बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सी.पी. जोशी ने कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि गांवों में भी शहरों के समान सुविधाएं उपलब्ध हों। गुजरात में अब तक लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं हो पाने की बात कहते हुए जोशी ने भाजपा नेताओं को सिर्फ भाषणवीर बताया। इस दौरान पीसीसी कार्यकारी अध्यक्ष जुगल काबरा व कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप चौधरी ने भी सम्बोधित किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें