"प्रेरणा" में सुषमा से आगे निकली सोनिया 
कोलकाता। 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक सर्वेक्षण में भारत की सबसे ज्यादा प्रेरक व्यक्तित्व वाली महिला नेता के रूप में चुना गया है। सर्वे के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर और पारिवारिक जीवन के बीच बेहतर संतुलन बनाया है। एक मैरिज पोर्टल के इस सर्वे के अनुसार 36.2 प्रतिशत लोगों ने सोनिया को वोट दिया जबकि 33.6 प्रतिशत लोगों ने भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पक्ष में वोट दिया। 
सर्वे के जरिए यहजानने की कोशिश की गई थी कि किस भारतीय महिला को करियर और पारिवारिक जीवन में उत्कृष्ठ संतुलन बनाने के लिए सराहा जाता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top