सितारों की चकाचौंध में मनेगा नीता का बर्थडे 
जोधपुर। 
उद्योगपति मुकेश अम्बानी की पत्नी व आईपीएल टीम मुम्बई इंडियन टीम की को-ओनर नीता अम्बानी अपना बर्थडे उम्मेद भवन और बालसमंद लेक पैलेस में सितारों की चकाचौंध के बीच मनाएंगी। 
बुधवार को विशेष चार्टर से मुकेश अम्बानी मां कोकिलाबेन, पत्नी नीता अम्बानी, बेटा अनंत व बेटी ईशा के साथ जोधपुर पहुंचे। इससे पहले शेडयूल फ्लाइट से संगीतकार ए.आर. रहमान जोधपुर पहुंचे।
सितारों के आने का सिलसिला यही नहीं थमा, शाम मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजली शाम 6:20 पर दिल्ली से चार्टर विमान से पहुंचकर पहुंचे। उनके साथ इंडिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान भी थे। उनको एयरपोर्ट पर रिसीव करने मुकेश अम्बानी के दोनों बेटे अनंत व आकाश एयरपोर्ट पहुंचे। इसके अलावा मुकेश अम्बानी की बहन नीना कोठारी व दीप्ति सलगावरकर सहित कई परिजन पहुंचे।

बालसमंद में होगी लक्ष्मी वंदना 
उम्मेद भवन में गुरूवार रात का आयोजित होने वाले सेलिबे्रशन में फिल्म स्टार शाहरूख खान और प्रियंका चौपड़ा डांस धमाल मचाएगी। शाम छह बजे से शुरू होगा और सेलिब्रेशन रात बारह बजे जन्मदिन केक काटने के बाद खत्म होगा। सूत्रों के अनुसार नीता अम्बानी के पहले जन्मदिन 1 नवम्बर 1964 को धनतेरस था और 50 साल बाद इस बार फिर 1 नबम्बर को धनतेरस का संयोग बन रहा है। 

इसके लिए बालसमंद में आयोजित बर्थडे सेलिब्ा्रेशन के कार्यक्रम में गुजराती परम्परानुसार लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। इसके लिए उनका फैमिली पंडित भी जोधपुर पहुंच गए है। यहीं वैभवी मर्चेट और उनकी टीम लक्ष्मी वंदना का नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद गरबे की धूम मचेंगी। जिसमें पूरे परिवार के साथ मुंबई और गुजरात से आए कलाकार भाग लेंगे। आयोजन के लिए बालसमंद आयोजन के लिए डोम बना दिया गया है। इसकी पूरी तैयारी कर चुके है। वहां पर मां लक्ष्मी का पूरा दरबार बनाया गया है। 

आज इनके आने की संभावना

शाहरूख खान, आमिर खान, प्रियंका चौपड़ा, शिवसेना अध्यक्ष उद्वव ठाकरे, उनका बेटा आदित्य ठाकरे, केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, जूही चावला, करिश्मा कपूर, उद्योगपति सुनिल मित्तल गोदरेज, बिड़ला, महेन्द्रा परिवार और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे सहित कई हस्तियां शामिल है।

एक दर्जन चार्टर आएंगे आज

नीता अम्बानी के बर्थ-डे में शामिल होने वाले सितारों के लिए दो दर्जन से ज्यादा चार्टर जोधपुर पहुंचेगे। बुधवार को 6 से 8 चार्टर पहुंचे। गुरूवार को 12 से 15 चार्टर जोधपुर पहुंचने की संभावना है। जोधपुर एयरपोर्ट पर पार्किüग की स्पेस कम होने की वजह से चार्टर दिल्ली, उदयपुर, जयपुर में पार्क होंगे। सूत्रों के अनुसार दिल्ली से 135 लक्जरी कारें जिनमें बीएमडब्ल्यू और जुगआर मंगवाई गई है। वहीं मेहमानों को एयरपोर्ट से होटल तक ले जाने के लिए 100 से ज्यादा कारें दूसरी एजेंसियों से मंगवाई गई है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top