भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा हर्षवर्घन को
नई दिल्ली। गत 15 वर्षो से देश की राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने का सपना देख रही भाजपा ने डॉ. हर्षवर्द्धन के नाम पर यकीन जताया है। अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव में वे मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। 

भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा हर्षवर्घन कोउनके नाम का ऎलान बुधवार को संसदीय बोर्ड की मीटिंग के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी मुख्यालय में विजय गोयल के सामने किया। गोयल मुख्यमंत्री पद की दौड़ में थे,लेकिन पार्टी ने उन्हे दरकिनार करते हुए राष्ट्रीय राजधानी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला लिया। 

राजनाथ ने कहा कि मुझे हर्षवर्घन के नाम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उनके नाम पर फैसला आम राय से लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल भी इस फैसले से खुश हैं। 

राजनाथ ने उनके काम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके काम के रिकॉर्ड को देखते ही यह फैसला लिया गया है। जब वे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री थे तब देशभर में उनके काम की काफी तारीफ हुई थी। 

राजनाथ के बोलने के बाद वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने हर्षवर्घन को मुबारकबाद देते हुए कहा कि विजय गोयल ने पार्टी के फैसले को मान लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को आगामी चुनावों में सफलता मिलेगी। 

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए 4 दिसंबर को चुनाव होंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने एक निजी कंपनी द्वारा करवाए गए एक सर्वे में कहा गया था कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 32 प्रतिशत मत मिलेंगे,जबकि कांग्रेस और भाजपा को क्रमश: 24 और 23 प्रतिशत मत मिलेंगे। 

गौरतलब है कि हाल ही में पार्टी ने एक ओपिनियन पोल करवाया था जिसमें कहा गया था कि अगर पार्टी चुनावों में विजय गोयल के नेतृत्व मे जाती है तो संभव है कि शीला दीक्षित पुन: सीएम बन सकती हैं। 

वहीं,पार्टी के कई स्थानीय नेता भी गोयल के काम करने के तरीके से नाखुश हैं। उनका मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष गोयल सबको साथ लेकर नहीं चलते और उनकी छवि भी साफ नहीं है। 

इसके बाद ही पार्टी ने गोयल की जगह साफ छवि के डॉक्टर हर्षवर्घन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का फैसला लिया। 

भाजपा सूत्रों ने भी बताया था कि पार्टी ने चुनावों मे ऎसे नेता के साथ मैदान मे उतरना चाहती है जिसकी छवि साफ सुथरी हो। हर्षवर्घन पर कोई आरोप नहीं हैं,इसलिए पार्टी ने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला कर सकती है। 


हर्षवर्घन को कोई नहीं जानता

हर्षवर्घन के नाम की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि ये चुनाव ईमानदारी के नाम पर होंगे। भ्रष्टाचार छुपाने के लिए भाजपा ने उनके नाम की घोषणा की है। उन्हें कोई नहीं जानता। 


कुमार विश्वास लड़ेंगे चुनाव

भाजपा की ओर से हर्षवर्घन को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भी उनके खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। आप ने कुमार विश्वास को हर्षवर्घन के खिलाफ अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं,माना जा रहा है कि हर्षवर्घन कृष्णानगर से चुनाव लड़ सकते हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top