कांग्रेस में उठी मांग, नेहरू की सीट से चुनाव लड़े प्रियंका
नई दिल्ली।
कांग्रेस के भीतर यह मांग जोर पकड़ती जा रही है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी लोकसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएं।
तभी तो इलाहाबाद की कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पारित किया है। इसमें प्रियंका गांधी को फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि फूलपुर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का संसदीय क्षेत्र रहा है। यूपी कांग्रेस के सदस्य अभय अवस्थी ने कहा कि हम इस पर चर्चा कर रहे थे कि फूलपुर और इलाहाबाद से कौन चुनाव लड़ेगा?
पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोचा कि फूलपुर दशकों से गांधी परिवार का संसदीय क्षेत्र रहा है इसलिए हम सहमत हो गए कि प्रियंका गांधी को फूलपुर से चुनाव लड़ना चाहिए। सोमवार को खबर आई थी कि प्रियंका गांधी 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए देशभर में प्रचार करेगी।
कांग्रेस ने तुरंत खबर का खंडन किया और कहा कि मीडिया ने रतनगढ़ मंदिर हादसे की खबर को दबाने के लिए यह शरारत पूर्ण समाचार दिया है। कांग्रेस की मीडिया सेल के प्रमुख अजय माकन ने कहा कि हम इस खबर का खंडन करते हैं कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेगी।
अभी तक प्रियंका गांधी सिर्फ यूपी में ही पार्टी के लिए प्रचार करती रही है। सितंबर में प्रियंका गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गुप्त बैठक की थी। प्रियंका ने 1999 में बरेली में कांग्रेस के लिए प्रचार किया था।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें