अक्टूबर के अंत आ सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची:गहलोत
जयपुर। 
अक्टूबर के अंत आ सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची:गहलोतराजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस के दोबारा सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। अभी तक किसी को भी मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसंुधरा राजे द्वारा सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी करने पर गहलोत ने एक बार फिर राजे को कालीन चोरी मामले में घेरा। गहलोत ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह बेवजह भ्रमित करने का काम कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची इसी माह के अंत तक आने के संकेत भी दिए। 
इस माह के अंत आ सकते हैे कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत मेंं गहलोत ने कहा कि प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया ठीक प्रकार से चल रही है। इसमें कोई पूर्वाग्रह या गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि पहली सूची की तारीख वैसे तो अध्यक्ष ही बताएंगे, लेकिन सम्भावना यही है कि इस माह के अंत तक नाम आने लगेंगे। उन्होंने युवाओं और महिलाओं को मौका दिए जाने के बारे में कहा कि राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं कि जहां सम्भव होगा, वहां नए चेहरे आएंगे। उनकी जीत की सम्भावना और पार्टी में किया गया काम देखा जा रहा है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी ने जो पैटर्न अपनाया है, उससे टिकट में निचले स्तर तक के कार्यकर्ता की भागीदारी हो गई है।

राजे कालीन मामले में क्यों नहीं बोलती
भाजपा द्वारा ब्लैक पेपर जारी करने के बारे में पूछने पर गहलोत ने कहाकि विपक्ष के पास कहने को कोई मुद्दा नहीं हैं इसलिए वे लोगोें को भ्रमित कर रहे हैं। भाजपा अपने कार्यकाल की पांच उपलब्घियां भी नहीं बता पा रहे हैं। साढ़े चार साल तक तो विपक्ष गायब रहा इसलिए उन्हें राज्य की हकीकत मालूम नहीं। राजे कालीन मामले में जवाब क्यों नहीं देती। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है जिस पर स्टे लगा हुआ है। उनका ब्लैक पेपर तो अपने आप ही व्हाइट हो गया। 

मुख्य सचिव और डीजीपी को हटाने की मांग नाजायज
भाजपा की मुख्य सचिव सीके मैथ्यू और डीजीपी हरीश मीणा को हटाने की मांग को गहलोत ने नाजायज करार दिया। गहलोत ने कहाकि केन्द्र के कानून को लागू कराने की जिम्मेदारी मुख्य सचिव की ही है, इसलिए यह मांग ही गलत है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top