भाजपा ने चुनाव संचालन के लिए बनाई 9 समितियां

भाजपा ने चुनाव संचालन के लिए बनाई 9 समितियां
जयपुर। 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने विधानसभा चुनावों के लिए 9 प्रदेश स्तरीय समितियां बनाई हैं। इनके संयोजक एवं सदस्यों के नामों की घोषणा भी कर दी है। इन समितियों की रोजाना सुबह 11 बजे प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी, जो राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी.सतीश लेंगे।

ये हैं समितियां 

कार्यक्रम प्रबंधन एवं नियंत्रण कक्ष समिति : ओंकारसिंह लखावत (संयोजक), पूर्व विधायक मदनलाल सैनी, प्रदेश मंत्री सुनील कोठारी, कार्यालय प्रभारी श्यामसुन्दर शर्मा, राघव शर्मा व विवेक गुप्ता। 

विधि एवं चुनाव व्यवस्था समिति : योगेन्द्र सिंह तंवर (संयोजक), कैलाशनाथ भट्ट, सत्येन्द्र गुप्ता, जगमोहन सक्सेना, कानसिंह राठौड़, श्याम आर्य, शिवचंद साहू, शीशराम यादव, राजेश चौधरी, संदीप वाजपेयी, वीरेन्द्र यादव, दिवाकर रावल, मुकेश जोशी, कुलदीप शर्मा व गोपाल कृष्ण शर्मा। 

मीडिया प्रचार समिति : कैलाशनाथ भट्ट (संयोजक), विमल कटियार, आनन्द शर्मा व लोकेश जोशी।

प्रचार सामग्री समिति : ज्योति किरण शुक्ला (संयोजक), मुकेश पारीक।

आवास एवं परिवहन व्यवस्था समिति : रामकिशोर रावत (संयोजक), गजसिंह अलसीसर, मुकेश चौधरी।

सत्कार समिति : अजय धांधिया (संयोजक), सुरेश पाटोदिया, पंकज वाल्मीकि, हरीश डंगायच, उमेश नरानिया, पंकज जोशी, महेन्द्र हल्दिया, अनूप श्रीवास्तव।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं सोशल मीडिया : आशीष चतुर्वेदी (संयोजक)।

वित्त एवं अंकेक्षण समिति : राजेश मंगल (संयोजक), आर.पी. विजय व अनिल शाह । 

प्रवासी कार्यकर्ता समन्वय समिति : सुनील कोठारी (संयोजक)।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top