इश्क में दो मासूम बच्चों का मर्डर! 
सीकर। शादी के बाद भी वो अपना पहला प्यार भूला नहीं पाई। पति से दूरियों ने पुराने प्यार को फिर से हवा दी और जल्द ही पहला प्यार नए रिश्तों पर भारी पड़ने लगा। नौबत इश्क के "कातिलाना" अंजाम तक जा पहुंची। फिल्मी थ्रिलर की तर्ज पर 22 साल की प्रियसी दो मासूम बच्चों की कातिल बन गई। लेकिन किसी को कानों-कान भनक तक नहीं लगी। बच्चों को दफन कर दिया गया और उनकी मौत अज्ञात बीमारी के वजह बता दी गई। हालांकि,एक हफ्ते बाद बाद जमीदोज बच्चों के शव बाहर निकाले गए और "कातिलाना इश्क" का पर्दाफाश हुआ। 

यह सनसनीखेज घटना राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी की है। प्रियसी से बीवी और बीवी से कातिल मां बनी यह युवती चूरू शहर की प्रिया है। कुछ ही साल पहले प्रिया की शादी रामगढ़ के संजय कुमार शर्मा से हुई थी। दोनों के दो मासूम बच्चे ध्रूव(3) ओर आदित्य(1.5) थे,जिन्हें उन्हीं की मां ने मौत के घाट उतार दिया। 12 अक्टूबर को इस हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ और सीकर पुलिस ने प्रिया को गिरफ्तार कर लिया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top