आश्रम में होता था लड़कियों का गर्भपात 
अहमदाबाद। 
सूरत रेप मामले में आसाराम की पुलिस हिरासत तीन दिन और बढ़ गई है। पुलिस के मुताबिक आसाराम अपने आश्रम में लड़कियों का रेप करने के बाद उनका गर्भपात करवाते थे। गांधीनगर कोर्ट के फैसले के बाद आसाराम अब 22 अक्टूबर तक पुलिस की रिमांड में रहेंगे।अहमदाबाद पुलिस को आसाराम की चार दिन की रिमांड मिली थी जो शनिवार को पूरी हो गई। पुलिस ने कोर्ट से आसाराम के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए 10 दिन के रिमांड की मांग की थी।
गुजरात पुलिस ने गांधीनगर अदालत में आसाराम को जमानत देने का विरोध किया। पुलिस ने अपनी अर्जी में कहा कि आसाराम के आश्रम में बलात्कार की शिकार बनी गर्भवती लड़कियों का गर्भपात करवाए जाने की सूचना मिली है।
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पीडिता ने पुलिस को बताया है कि बलात्कार के बाद लड़कियों का गर्भ ठहर जाने पर महिला आश्रम का मैनेजर ध्रुव उन्हें गर्भपात के लिए अस्पताल ले जाया करता था।
पुलिस ने इसे बेहद संगीन मामला बताते हुए अदालत से आसाराम की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की। पुलिस ने दलील दी कि आश्रम में गर्भपात मामले की जांच और सबूत जुटाने के लिए रिमांड अवधि बढ़ाई जानी जरूरी है। गांधीनगर अदालत ने इसे बेहद गंभीर मानते हुए आसाराम की रिमांड अवधि बढ़ा दी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top