चूरू।
ओलम्पिक खिलाडी कृष्णा पूनिया ने बुधवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
राहुल गांधी ने यहां अपना भाषण शुरू करने से पहले डिस्कस थ्रोअर कृष्णा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। चुनावी सभा में उपस्थित हजारों लोगों ने उनके कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा का करतल ध्वनि से स्वागत किया।
कृष्णा पूनिया ने दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कियाथा। उन्हें वर्ष 2011 में पदमश््री से नवाजा गया था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजस्थान में मरूस्थलीय इलाके की निवासी कृष्णा के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को ताक त मिलेगी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें