प्रियंका नहीं देंगी नरेन्द्र मोदी को टक्कर
नई दिल्ली।
माकन इस बात से काफी खफा नजर आए कि कुछ विरोधी मीडिया में भ्रम फैला रहे हैं कि प्रियंका गांधी पूरे देश में कांग्रेस का प्रचार करेंगी, जबकि इस बात कोई सच्चाई नहीं है। पार्टी ने ऎसा कुछ तय नहीं किया है। उन्होंने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दातिया में भगदड़ से हुई मौतों के समाचारो को हाइलाइट होने से बचाने के लिए इस तरह के भ्रामक समाचार चलाना उचित नहीं है।
गौरतलब है कि पहले मीडिया में खबर आई थी कि 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। ऎसा पहली बार होगा जब प्रियंका गांधी को इतने बड़े स्तर पर प्रचार अभियान से जुड़ेंगी। इस अभियान में प्रियंका पूरे देश में प्रचार करती नजर आएंगी। अब तक कांग्रेस में प्रियंका की ऎसी भूमिका महज बरेली तक सीमित रही थी। माना रहा था कि मोदी के खिलाफ उपाध्यक्ष राहुल गांधी की छवि से पार्टी को खास करिश्माई फायदा नहीं होता देख कांग्रेस अब प्रियंका का ट्रम्प कार्ड खेला है।
यह भी कयास लगाए जाने लगे थे कि कांग्रेस की प्रचार रणनीति में प्रियंका शामिल होंगी तथा अब वे मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की रैली में भी नजर आएंगी। बता दें कि राहुल की यह रैली 17 और 24 अक्टूबर को होने वाली हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें