नई दिल्ली।
कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को टक्कर देने के लिए प्रियंका गांधी को प्रचार मैदान में उतार सकती है। सूत्रों के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। सूत्रों के अनुसार ऎसा पहली बार होगा जब प्रियंका गांधी को इतने बड़े स्तर पर प्रचार अभियान से जुड़ेंगी। इस अभियान में प्रियंका पूरे देश में प्रचार करती नजर आएंगी।
उल्लेखनीय है कि अब तक कांग्रेस में प्रियंका की ऎसी भूमिका महज बरेली तक सीमित रही है। लेकिन मोदी के खिलाफ उपाध्यक्ष राहुल गांधी की छवि से पार्टी को खास करिश्माई फायदा नहीं होता देख कांग्रेस अब प्रियंका का ट्रम्प कार्ड खेल सकती है।
राहुल के साथ एमपी में दिखेंगी प्रियंका !
कांग्रेस की प्रचार रणनीति में प्रियंका के नाम के कयास के साथ ही अब अटकले लगाई जा रही हैं कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की रैली में भी प्रियंका नजर आएंगी। बता दें कि राहुल की यह रैली 17 और 24 अक्टूबर को होने वाली हैं।
मोदी के सामने राहुल कमजोर पड़े
राजनीतिक विशलेषकों की माने तो सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी मोदी के प्रभावी प्रचार अभियान में खुद को कमजारे आंकने लगी है। पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस दौरान कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए हैं। ऎसे में पार्टी ने अपने आखिरी दाव(प्रियंका) को भी खेलने से नहीं चूकना चाहती। क्यों कि देश में प्रियंका गांधी की मांग राहुल गांधी से कहीं ज्यादा मानी जाती रही है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें