छत्तीसगढ़-दिल्ली में कांटे की टक्कर 
नई दिल्ली। 
आगामी विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में जबर्दस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिख रही हैं वहीं छत्तीसगढ़ और दिल्ली में दोनों के बीच मुकाबला कांटे का होने की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश की 53 फीसदी जनता नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधनमंत्री बनते देखना चाहती है। इस मामले में राहुल गांधी 30 प्रतिशत पसंद के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
एक टीवी नेटवर्क- हब पल्स द्वारा किए गए इस सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा 124 सीटों के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाती हुई दिख ही है। कांग्रेस को 94 सीटें मिलती दिख रही है। भाजपा को राज्य के 37 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिलता दिख रहा है, वहीं कांग्रेस का वोट शेयर 34 फीसदी रहने की उम्मीद है। सर्वेक्षण के मुताबिक शिवराज अभी भी राज्य के सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top