सांई की सेविकाएं गंगा-जमुना भी लापता
सूरत।
यौन शोषण के मामले में नारायण सांई के साथ गंगा-जमुना की भी पुलिस खोज कर रही है। पुलिस ने रविवार को वड़ोदरा के पास दोनों के निवास स्थान पर छापा मारा, लेकिन, उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस के अनुसार गंगा और जमुना नारायण सांई के गंभोई आश्रम की सेविकाए हैं।
गंगा-जमुना ने उसे धमकी दी थी। जहांगीरपुरा थाने में नारायण सांई के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में गंगा और जमुना के नाम भी हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गंगा और जमुना वड़ोदरा के पास के एक गांव की रहने वाली हैं। रविवार को सूरत पुलिस की एक टीम वड़ोदरा पहुंची और गंगा-जमुना के घर पर छापा मारा गया। सोमवार को पुलिस खाली हाथ सूरत लौट आई।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें