दुष्कर्म के आरोपी पूर्व मंत्री कांग्रेस से निलम्बित 
नाथद्वारा।
 दुष्कर्म मामले में फंसे पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर को कांग्रेस पार्टी से निलम्बित कर दिया गया है। नागर के डेयरी मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद से पार्टी से निष्काशन के कयास लगाए जा रहे थे आखिर सोमवार को निलम्बन के आदेश जारी कर दिए गए।
जानकारी के अनुसार राजसमंद जिले के नाथद्वारा यात्रा पर आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को फोन पर संदेश दिया और नागर के निलम्बन आदेश दिए। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत दुष्कर्म के आरोपों से घिरे पूर्व मंत्री को लेकर पार्टी की छवि पर उठ रहे सवालों पर पल्ला झाड़ते नजर आए थे। लेकिन अब नागर को पार्टी से निकाला जाना सरकार की छवि को साफ करने की कोशिश माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी गुरूदास कामत की ओर से प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान को कहा गया था कि वे नागर को तुरंत पार्टी से निलंबित करें।

क्या है मामला: 

नागर पर पिछले दिनों महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस आरोप के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंप दी, लेकिन लगातार नागर को लेकर आरोपों का दौर जारी रहने के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top