गोदारा जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोनीत 
बाड़मेर
कांग्रेस के युवा नेता हंसराज गोदारा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने जिला सचिव नियुक्त किया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर व मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेह खां ने बताया कि युवा नेता हंसराज गोदारा को जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। गोदारा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व एनएसयूआई के पदाधिकारी रह चुके है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। गोदारा के सचिव मनोनीत होने पर बायतु प्रधान सिमरथाराम, बालोतरा प्रधान जमना देवी गोदारा, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक नरसिंगा राम, परेऊ ब्लॉक अध्यक्ष नवाराम मेघवाल, बायतू यूथ कांग्रेस किशोर गोदारा, राणमल चौहान, भोमाराम नेहरा, चौहटन युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रणवीर सियाग, गुड़ामालानी युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश गोदारा व उदाराम गोदारा समेत कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान का आभार जताया। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top