संजीवनी के अभिकर्ताओं की बैठक
जैसलमेर, 19 सितम्बर। 
संजीवनी के्रडिट को-ऑपरेटिव लिमिटेड के सीईओ किशनसिंह चूली ने कहा कि किसी भी संस्था की उन्नति में अभिकर्ताओं की अहम भूमिका है। अभिकर्ता संस्था की धुरी है। वे गुरुवार को यहां अभिकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। चूली ने अभिकर्ताओं को उनके कार्य व उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने अभिकर्ताओं व कर्मचारियों को संजीवनी की प्रमुख योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की आवश्यकता जताई ताकि अधिकाधिक लोगों को संजीवनी से जोड़ा जा सके। इस मौके पर उन्होंने संजीवनी ग्रुप के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विपणन विभाग के अधिकारी संदीपसिंह राठौड़ ने अभिकर्ताओं को कार्य व योजनाओं के बारे में समझाया और संजीवनी की अब तक की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी। एरिया मैनेजर उम्मेदसिंह सोलंकी ने संजीवनी की एमएलएम व सीआरपीबी संबंधित जानकारी दी। इस दौरान श्रेष्ठ अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रशासनिक अधिकारी भोमसिंह ने किया। प्रारंभ में मां भगवती की तस्वीर पर दीप प्र"ावलित किया गया वहीं मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान अभिकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में संजीवनी की जिला शाखाओं के प्रबंधकों, कर्मचारियों व अभिकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top